बिज़नेस

Dhanteras 2021: धनतेरस में कुछ खरीदने से पहले पढ़ ले ये जरूरी खबर, नहीं तो होगी परेशानी, जानिए!

Dhanteras 2022
x

Dhanteras 2022

धनतेरस में नई चीज़े खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है.

Dhanteras 2021: गोल्ड, सिल्वर, कार, घर और बर्तन आदि खरीदना धनतेरस पर शुभ माना जाता है। इस वर्ष 2 नवंबर मंगलवार के दिन धनतेरस मनाया जाएगा। इस दिन खरीदी का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन जो कुछ भी खरीदा जाता है, उसमें कई गुना बढ़ोतरी होती है। इतना ही नही अगर यही खरीदी शुभ मुहूर्त पर की जाए तो ज्यादा फायदा और लाभ देती है। ज्ञात हो कि धन वर्ष करने वाले यह त्यौहार 5 दिन के होते है। धनतेरस से इसकी शुरूआत होती है। इसके बाद दिवाली और फिर भैया दूज तक त्यौहार चलता है।

बन रहे दो खास योग

धनतेरस पर खरीदारी करने के दो-दो खास योग बन रहे हैं, अगर इन खास योग के अनुसार धनतेरस के शुभ दिन खरीदी की जाए, तो बहुत शुभ माना जाता है। शुभ मुहूर्त के जानकारो के अनुसार इस बार धनतेरस पर शुभ योग 1 नवंबर से प्रारंभ होकर 2 नवंबर सुबह 11ः30 तक रहेगी। शुभ योग का लाभ 2 नवंबर को सुबह 11ः30 तक ही उठाया जा सकता है। अगर आप भी धनतेरस के दिन कुछ खरीदी करने की सोच रहे हैं, तो इसी शुभ योग में ही करें। इस शुभ मुहूर्त में आप मन पंसद चीजें घर ला सकते हैं। इस दिन अगर आप बर्तन खरीदते हैं तो कुछ खाली लाने की जगह कुछ भरकर रखना शुभ होता है।

गुलजार होगे बाजार

धनतेरस इस वर्ष महीने के शुरूआत में पड़ रही है। ऐसे में बाजार गुलजार होने की उम्मीद व्यापारी लगा रहे है। कारण यह कि महीना शुरू हो जाने से लोगो की वेतन आदि भी मिल जाएगी और जेब पैसे होने पर हर कोई घर में कुछ-न-कुछ धन के रूप में खरीदी करके घर लाएगा। हांलाकि कोरोना सक्रमण काल से लोगो को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कुछ माह पूर्व से काम काज चालू हो जाने के कारण पर्व के समय बाजार उठने की संभावना है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story