बिज़नेस

Sandalwood Farming: चंदन की खेती आपकों बना सकती है करोड़पति, सरकार भी कर रही इसमें मदद

Sandalwood Farming: चंदन की खेती आपकों बना सकती है करोड़पति, सरकार भी कर रही इसमें मदद
x
Sandalwood Farming: चंदन की खेती करके कमा सकते है आप अच्छा पैसा.

Sandalwood farming in india: आज हर कोई बिजनेस करने की सोच रहा है और खेती में भी वह बिजनेस कर सकता है। ऐसा ही बिजनेस आईडिया (Business Idea) चंदन की खेती का है। अगर आप के कुछ जमीन है तो आप खेती के साथ-साथ चंदन के पेड़ लगाकर उसे तैयार करें और कुछ वर्षो में ही इससे आपकों न सिर्फ अच्छे पैसे मिलेगे बल्कि करोड़ो रूपये कमा सकते है।

रेतीली जमीन में भी कर सकते है खेती

चंदन के पेड़ो की खेती (Sandalwood Farming) के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नही पड़ती। आप चाहे तो इसे रेतीली जमीन में भी तैयार कर सकते है। चंदन के लकड़ी की आज बहुत ज्यादा डिमांड है। यही वजह है कि इस पेड़ को तैयार करने में अब लोग रूचि भी ले रहे है।

औषधी के आती है काम

दरअसल चंदन की सफेद लकड़ी का सबसे ज्यादा उपयोग औषधी बनाने के काम में आती है। तो वही इसका उपयोग कॉस्मेटिक्स सामानों एवं खुशबूदार, साबुन, परफ्यूम आदि में किया जाता है। आज उक्त प्रोडेक्ट का हर कोई उपयोग कर रहा है। यही वजह है इसकी अच्छी मांग हो रही है।

सरकार भी दे रही है बढ़ावा

ज्ञात हो कि कोविडकाल के बाद से ही सरकार लगातार पम्परागत खेती के साथ ही व्यवसायिक खेती को बढ़ावा दे रही हैं। जिसमें औषधी पौधे, फूलों की खेती, मसाले की खेती के साथ ही चंदन का पेड़ लगाने और उसे तैयार करने के लिए सरकार किसान को सब्सिडी भी दे रही है। यानि की इसमे कई तरह से फायदा-ही-फायदा है। खेती को आसानी से आप कर सकते हैं तो इसमें सरकार मदद तो कर ही रही है।

राज्य सरकार कर रही मदद

देश की हरियाणा सरकार चंदन की खेती के लिए मदद कर रही है। सरकार पौधे खरीदने पानी का टैंक बनाने, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम बनाने सहित अन्य के लिए मदद कर रही है।

कंम खर्च में ज्यादा मुनाफा

चंदन की खेती (Sandalwood Farming) यानि कम खर्च में ज्यादा मुनाफा। इस खेती को शुरू करने में आप 80 हजार से एक लाख रूपये तक खर्च करना पड़ेगा। इससे आपकों 60 लाख रूपये तक का मुनाफा होगा।

बताते है कि चंदन का पेड़ तैयार होने में 8 से 10 वर्ष तक समय लगता है। आप चाहे तो शुरूआती 3 वर्ष तक पेड़ों के बीच सब्जी की खेती भी कर सकते है।

Next Story