
...तो भारत में 380 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिकेगा पेट्रोल-डीजल

Petrol Diesel Price
Crude Oil Price: क्रूड आयल की कीमत को लेकर जो रिपोर्ट आ रही है वह काफी चौकाने वाली है. क्रूड आयल की कीमत 380 डॉलर प्रति लीटर तक जा सकती है, इस हिसाब से भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol - Diesel Price in India) 385 रुपए प्रति लीटर तक जा सकते हैं. फिलहाल देश में पेट्रोल 100 से 110 रुपए प्रति लीटर एवं डीजल के दाम 90 से 100 रुपए तक है. देश में पेट्रोल-डीजल के दाम क्रूड आयल की कीमतों पर निर्भर करते हैं.
क्रूड आयल के कीमत के बढ़ने की जो रिपोर्ट सामने आई है, उसने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है. क्या वाकई में भारत में भी इसका असर पड़ेगा? क्या भारत में भी पेट्रोल-डीजल 385 रुपए से अधिक कीमत में बिकेगा? फिलहाल ग्लोबल मार्केट में क्रूड आयल की कीमत 111 डॉलर प्रति बैरल चल रही है.
380 डॉलर प्रति बैरल पहुंचेगा क्रूड आयल
जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी के विश्लेषकों ने एक चौकाने वाली चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका और यूरोपीय देश रूस पर और शिकंजा कसते हैं, तो वो क्रूड ऑयल का उत्पादन पांच मिलियन बैरल तक कम कर सकता है. इस वजह से पूरी दुनिया में क्रूड ऑयल की कीमत 380 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच जाएगा. बता दें यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं.
रूस-यूक्रेन युद्ध का असर
जेपी मॉर्गन के एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर रूस कच्चे तेल के उत्पादन में प्रति दिन तीन मिलियन बैरल की कटौती करता है, तो लंदन बेंचमार्क पर क्रूड ऑयल की कीमतें 190 डॉलर तक पहुंच जाएंगी. वहीं, रूस इसे बढ़ाकर पांच मिलियन कर देगा, तो क्रूड ऑयल का रेट 380 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएगा.
इस बढ़ोतरी का भारत में कितना असर पड़ेगा
भारत सबसे अधिक क्रूड ऑयल आयात करने वाले देशों में से एक है. अगर भारत में क्रूड ऑयल की बढ़ी हुई कीमतों का असर पड़ा, तो पेट्रोल 385 रुपये प्रति लीटर की दर से बिकेगा. अगर हम 110 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और 111 डॉलर प्रति बैरल क्रूड ऑयल के हिसाब से बढ़ी हुई कीमतों की तुलना करते हैं, तो पेट्रोल करीब साढ़े तीन गुणा महंगा हो जाएगा. जब दुनिया में क्रूड ऑयल की कीमतें 380 डॉलर प्रति बैरल पहुंच जाएंगी, तो भारत में पेट्रोल 385 रुपये प्रति लीटर की दर से बिकेगा.
हालांकि, कई एक्सपर्ट्स ने जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट पर ही सवाल उठा रहें हैं और रिपोर्ट को निराधार बता रहें है और उनका कहना है कि फिलहाल ऐसी कोई स्थिति नजर नहीं आ रही है.
भारत कर रहा रूस से इंपोर्ट
अप्रैल के बाद से भारत ने रूस से 50 गुना ज्यादा कच्चा तेल (Crude Oil Import From Russia) खरीदा है. भारत के टोटल क्रूड ऑयल इम्पोर्ट (India Crude Oil Import) में रूस की हिस्सेदारी बढ़कर 10 फीसदी पर पहुंच गई है. यूक्रेन के साथ लड़ाई (Russia Ukraine War) शुरू होने से पहले रूस से भारत महज 0.2 फीसदी तेल खरीद रहा था. अप्रैल महीने में यह बढ़कर 10 फीसदी पर पहुंच गया.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




