बिज़नेस

सीएनजी के फिर बढ़े दाम, चालू वर्ष में 25 रुपए से अधिक बढ़ चुकी है कीमत

Sanjay Patel
17 Dec 2022 8:17 AM GMT
सीएनजी के फिर बढ़े दाम, चालू वर्ष में 25 रुपए से अधिक बढ़ चुकी है कीमत
x
सीएनजी के दाम बढ़ा दिए जाने से दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी को झटका लगा है। यहां सीएनजी के दामों में प्रति किलोग्राम 95 पैसे की वृद्धि की गई है।

सीएनजी के दाम बढ़ा दिए जाने से दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी को झटका लगा है। यहां सीएनजी के दामों में प्रति किलोग्राम 95 पैसे की वृद्धि की गई है। पूर्व में एक किलो सीएनजी की कीमत 78.61 रुपए थी दामों में बढ़ोत्तरी किए जाने के बाद अब यह उपभोक्ताओं को 79.56 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराई जाएगी। बढ़ी हुई कीमतें 17 दिसम्बर की सुबह 6 बजे से लागू कर दी गई हैं।

इन शहरों में सीएनजी की नई कीमतें

सीएनजी की कीमतों में 17 दिसम्बर से वृद्धि किए जाने के बाद अब इनकी नई कीमतें लागू कर दी गई हैं। अलग-अलग शहरों में वृद्धि के बाद यह दाम रहेंगे। दिल्ली में प्रति किलोग्राम सीएनजी की कीमत 79.56 रुपए, गुरुग्राम में 87.89, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 82.12, रेवाड़ी में 89.57, करनाल और कैथल 88.22, मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में 86.79, अजमेर, पाली और राजसमंद में 89.83, कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में इसके दाम 89.81 रुपए प्रति किलोग्राम है।

जनवरी माह में 54 रुपए थी कीमत

चालू वर्ष की बात करें तो अब तक इसकी कीमतों में 25.25 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया है। जनवरी 2022 में सीएनजी 54.31 रुपए प्रति किलो पर थी। जिसकी वर्तमान समय पर कीमत 79.56 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पूर्व 8 अक्टूबर को इसकी कीमतों में बदलाव किया गया था। उस दौरान सीएनजी की कीमतों में 3 रुपए की वृद्धि की गई थी। जिसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 78.61 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

दाम बढ़ने से इन पर पड़ सकता है असर

सीएनजी के दामों में वृद्धि किए जाने से इसका असर अन्य क्षेत्रों पर भी पड़ सकता है। सीएनजी आटो, केब सर्विस देने वाली कंपनियों और सीएनजी कार चालकों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। जिसके चलते कैब सर्विस देने वाली कंपनियों भी अपने दामों में वृद्धि कर सकती हैं। ओला-उबर जैसी कैब कंपनियां पूर्व में भी ऐसा कर चुकी हैं। ऑटो में सफर करने वालों पर इसका असर पड़ने की संभावना है।

Next Story