बिज़नेस

Ladli Behan Yojana 2023: एमपी में 'लाड़ली बहना योजना' को लेकर आई बड़ी अपडेट, 5 मार्च से भरे जाएंगे प्रपत्र

Ladli Behan Yojana 2023: एमपी में लाड़ली बहना योजना को लेकर आई बड़ी अपडेट, 5 मार्च से भरे जाएंगे प्रपत्र
x
Ladli Behan Yojana: सीएम शिवराज सिंह प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक संपन्न बनाने के उद्देश्य से "लाडली बहन योजना" लेकर आए हैं। इसमें एमपी की पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Ladli Behan Yojana 2023: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'लाड़ली बहन योजना' कहा है कि आगामी 5 मार्च से बहनों की सहायता के लिए लागू की जा रही लाड़ली बहना योजना के लिए प्रपत्र भरवाने का कार्य प्रारंभ होगा। आवश्यकतानुसार शिविर लगा कर भी यह कार्य किया जाएगा। समाज के निर्धन वर्ग, जिसमें छोटे किसान, श्रमिक आदि भी शामिल हैं, के लिए यह योजना जिन्दगी को आसान बनायेगी।

श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में बहनों को प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि प्राप्त होगी। आगामी 5 मार्च से शासकीय अधिकारी-कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता बहनों से योजना के प्रपत्र भरवाने का कार्य प्रारंभ करेंगे। बहनों को इस योजना के लिए विधिवत चयन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद जून माह से राशि मिलना प्रारंभ हो जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह योजना सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं है, बहनों को भाई का स्नेह और एक उपहार है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुख्यमंत्री किसान निधि, पीएम किसान निधि की राशि के साथ ही बुजुर्ग महिलाओं को प्रतिमाह राशि प्राप्त होती है। इससे परिवार को आर्थिक सहारा मिलेगा। बुजुर्ग महिलाएँ भी अब 600 रूपए मासिक के स्थान पर एक हजार रूपए प्रतिमाह की हकदार होंगी।

बता दें मध्य प्रदेश का अभी बजट पेश नहीं हुआ है उसके पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ी घोषणा कर दी। शिवराज सिंह ने प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक संपन्न बनाने के उद्देश्य से "लाडली बहन योजना" लेकर आए हैं। इस योजना में मध्यप्रदेश की पात्र महिलाओं को सरकार की ओर से हर महीने 1000 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। ऐसे में वर्ष भर में 12000 रुपए दिए जाएंगे।

किसी के साथ नहीं होगा भेदभाव

मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती के अवसर पर लाडली बहन योजना की घोषणा की। उन्होंने बताया की इस योजना में प्रदेश के किसी भी महिलाओं के साथ चाहे वह किसी भी जाति वर्ग की हो भेदभाव नहीं किया जाएगा। हर पात्र महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा। उनका कहना था कि बहनों के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता।

60 हजार करोड़ का आयेगा खर्च

शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक और सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश की महिलाओं को यह सौगात दी है। मुख्यमंत्री की यह घोषणा अवश्य ही प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाएगा। अनुमानित तौर पर बताया गया है कि इस योजना में 5 वर्ष में करीब 60000 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।

लाडली बहन योजना की पात्रता

योजना का लाभ उन सभी महिलाओं को दिया जाएगा जो इनकम टैक्स पेई नहीं है। बताया गया है कि मध्य प्रदेश की रहने वाली महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा। इसमें कोई जाति बंधन नहीं है। चाहे कोई महिला एससी, एसटी, ओबीसी, सामान्य, पिछड़ा किसी भी वर्ग की हो सभी को लाभ दिया जाएगा। इस योजना में विवाहित और अविवाहित दोनों ही महिलाओं को जोड़ा गया है।

लाडली बहन योजना के दस्तावेज

लाडली बहन योजना का लाभ देने के लिए महिलाओं के पास आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, समग्र आईडी, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज की फोटो की आवश्यकता होगी। इसका लाभ महिलाओं को दिया जाएगा।

तय होने हैं नियम

हालांकि नर्मदा जयंती समारोह के अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा कर दी है लेकिन अभी इसके नियम और शर्तों का निर्धारण पूर्ण रूप से नहीं हुआ है। बहुत जल्दी सरकार इसमें कोई न कोई बड़ा निर्णय लेकर सभी नियम निर्देश जारी करेगी। अभी बताई गई जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिले जानकारी पर आधारित है।

Next Story