बिज़नेस

Loan Schemes: रेपो रेट बढ़ने के बाद भी इन 5 बैंको मे मिल रहे सस्ते लोन

Government Schemes
x
अगर आप बैंकों से लोन लेने की सोच रहे है तो कुछ बैंक कम ब्याज पर भी लोन दे रहे है।

Low Interest Bank Loan Schemes: भारतीय रिर्जव बैंक के द्वारा रेपों रेट बढ़ाये जाने के चलते बैंकों ने ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी कर दी है। जिससे सभी तरह के यानि की होम लोन, कार लोन सहित अन्य तरह के लोन मंहगे हो गए है। खबरों के तहत आरबीआई के गर्वनर ने रेपो रेट 0.40 फीसदी की बढ़ोत्तरी करने का ऐलान किया है। इसके बाद अब रेपो रेट 4.0 फीसदी से 4.40 फीसदी हो गया है। जिससे अब लोगो के सामने यह समस्या आ रही है कि वे किस बैंक से लोन ले कि उनकी ईएमआई कम हो।

ये बैंक दे रहे सबसे सस्ती दरों पर होम लोन

अगर आप घर खरीदना चाहते है तो होम लोन के लिए ये 5 बैंक सबसे सस्ती दरों पर घर के लिए लोन दे रहे है। खबरों के तहत जो बैंक कम ब्याज पर लोन दे रहे है उनमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र जो कि 6.4 से 7.8, पंजाब एंड सिंघ बैंक 6.5 से 7.35, बैंक ऑफ इंडिया 6.5 से 8.2, पंजाब नेशनल बैंक 6.5 से 7.35 एवं कोटक महिन्द्रा बैंक 6.6 से 7.1 प्रतिशत ब्याज पर होम लोन दे रहा है।

चर्चा में होम लोन

दरअसल होम लोन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा होती है। उसकी वजह है कि होम लोन लम्बे समय तक चलता है। जब लोन में मंहगाई बढ़ती है तो इससे ईएमआई बढ़ जाती है और लोगो को ज्यादा समय तक लोन देना पड़ता है।

Next Story