बिज़नेस

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! जल्द बढ़ने वाला है DA

7th pay commission
x
Central Government Employees DA Hike News: सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए (Dearness Allowance) पर सोच विचार कर रही है।

Central Government Employees DA Hike News: सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए (Dearness Allowance) पर सोच विचार कर रही है। देश के 1 करोड़ से अधिक पेंशन भोगियों और केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। खबर के अनुसार कर्मचारियों के अकाउंट में जल्द ही एक साथ डीए के 2 लाख रुपए आ सकते हैं। जनवरी 2020 से जून 2021 तक कोरोना वायरस के चलते सरकार ने डीए रोक दिया था। केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर डीए रोकने के बाद लगातार सरकार से मांग कर रहे थे। जिस पर सरकार विचार कर रही है। वित्त मंत्रालय ने कोरोना महामारी के चलते डीए रोकने के साथ-साथ 2020 में डीए बढ़ोतरी को 30 जून 2021 तक के लिए रोक दिया था।

38% तक जा सकता है डीए

महंगाई भत्ता वर्तमान में 34 फ़ीसदी चल रहा है। खबरों के अनुसार डीए में बढ़ोतरी हो सकती है। और यह 38 फ़ीसदी तक जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो पेंशनर्स और केंद्रीय कर्मचारियों की पेमेंट बढ़ेगी। महंगाई भत्ता सरकार ने 1 जुलाई को बढ़ाकर 28 फ़ीसदी कर दिया था। इससे पहले यह महंगाई भत्ता 17 फ़ीसदी की दर से भुगतान हो रहा था। वहीं, अक्टूबर 2021 को इसे बढ़ाकर 31 फ़ीसदी कर दिया गया। एक बार फिर मार्च 2022 में इसमें 3 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की गई।

इस पर निर्भर करता है डीए एरियर

सरकार से लगातार केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनरों संगठन अपने डीए एरियर की मांग कर रहे थे। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग है कि वेतन और अलाउंस कर्मचारी का हक है ऐसे में कर्मचारियों को 18 महीने के एरियर का लाभ मिलना चाहिए। 2 लाख रुपए तक सरकार डीए के तौर पर दे सकती है। डीए एरियर कर्मचारियों के लेवल पर निर्भर करता है।

Shailja Mishra | रीवा रियासत

Shailja Mishra | रीवा रियासत

    Next Story