बिज़नेस

LIC New Jeevan Anand Policy में मात्र 73 रुपए जमा कर, पाएं लाखों का लाभ

LIC New Jeevan Anand Policy
x
अगर आप भी भविष्य के लिए निवेश करने जा रहें हैं तो LIC New Jeevan Anand Policy आपके लिए बेस्ट है।

LIC New Jeevan Anand Policy: दुनियाभर में अलग-अलग निवेश करने की विकल्प होने के बावजूद भी एलआईसी आज भी लोगों का पसंदीदा बना हुआ है। एलआईसी की रिस्क फ्री और एक मुश्त राशि लोगों को बहुत अधिक आकर्षित करती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसी पॉलिसी के बारे में बताएंगे जिसमें आप केवल रोजाना 73 रुपए जमा करके पॉलिसी मैच्योर होने पर 10 लाख रुपए पा सकते हैं। एवं इसमें आपको लाइफटाइम डेथ कवर भी दी जाएगी।

पॉलिसी सरेंडर करने पर

पॉलिसी को आप किसी भी समय सरेंडर कर सकते हैं। उसके लिए पूरे 2 वर्षों के लिए प्रीमियम का भुगतान किया गया होना चाहिए। पॉलिसी सरेंडर करने पर, पॉलिसीधारक को सरेंडर वैल्यू गारंटीड सरेंडर वैल्यू और स्पेशल सरेंडर वैल्यू के बराबर मिलेगा।

पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद

पॉलिसी अवधि के दौरान अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो नामांकित व्यक्ति को मूल बीमा राशि का 125% या वार्षिक प्रीमियम का 7 गुना प्राप्त होता है। पॉलिसी अवधि की समाप्ति के बाद पॉलिसीधारक की मृत्यु पर यानी परिपक्वता की निर्धारित तिथि पर, उसके नामांकित व्यक्ति को मूल बीमा राशि प्राप्त होती है।

न्यू जीवन आनंद पॉलिसी की बेसिक जानकारी

पॉलिसी लेने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 50 वर्ष की होनी चाहिए। एवं पॉलिसी अवधि न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष की होती है। इसमें प्रीमियम भुगतान वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक या मासिक होता है। कोई भी व्यक्ति एलआईसी न्यू जीवन आनंद पॉलिसी खरीद सकता है। इस पॉलिसी के तहत न्यूनतम मूल बीमा राशि 1लाख रुपए है। सम एश्योर्ड की कोई अधिकतम सीमा नहीं है इसमें।

न्यू जीवन आनंद पॉलिसी के लाभ

अगर आप 21 साल की पॉलिसी शर्तों के लिए 24 साल की उम्र में 5 लाख रुपए की बीमा राशि के साथ एक नई जीवन आनंद पॉलिसी खरीदते हैं, तो आपको वार्षिक प्रीमियम 26,815 रुपए या लगभग 73.50 रुपए प्रतिदिन होता है। अगर आप 21 साल की पॉलिसी लेते हैं तो आपका निवेश करीब 5.63 लाख रुपए होगा, लेकिन मैच्योरिटी के वक्त आपको बोनस समेत 10.33 लाख रुपए मिलते हैं।

लोन लेने पर

पॉलिसी के आधार पर लोन लिया जा सकता है। अगर प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान लोन लिया जाता है, तो अधिकतम क्रेडिट सरेंडर वैल्यू के 90% तक होगा।

Next Story