बिज़नेस

Business Ideas In Hindi 2021: महोबा पान की खेती कर शानदार कमाई कर सकते है किसान, जानिए कैसे?

Business Ideas In Hindi 2021: महोबा पान की खेती कर शानदार कमाई कर सकते है किसान, जानिए कैसे?
x

Betel Leaf Farming

Business Ideas In Hindi 2021: देश के प्रधानमंत्री जैसा कहते हैं वैसा कर दिखाते हैं यही उनकी सबसे बडी खासियत है।

Business Ideas In Hindi 2021: देश के प्रधानमंत्री जैसा कहते हैं वैसा कर दिखाते हैं यही उनकी सबसे बडी खासियत है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह खेती को लाभ का धंधा बनाएंगे तो वह इस दिश में प्रयासरत हैं। हाल के दिनों में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महोबा के पान किसानों (Betel Leaf Farming) को लाभ देने के उद्देश्य से कई अहम घोषणा किये हैं। जिससे किसानों की हालत बेहतर होगी। वहीं आमदनी बढ़ाकर किसान लाखों रूपये कमा सकेगें।

विदेशों में जाता था पान

महोबा का पान की प्रसिद्धि देश ही नहीं विदेशों में थी। बताया जाता है कि महोबा का पान पूर्व में दुबई, सऊदी अरब, पाकिस्तान और बांग्लादेश सहित दुनिया के दर्जनों देशों में जाता था। लेकिन आज यह सिमट कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मुंबई और दिल्ली तक रह गया है। जिसे आज पीएम के प्रयास से विस्तार दिया जा रहा है। अब एक बार फिर यह पान विदेशों में जाएगा। जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी।

पीएम की घोषणा

प्रधानमंत्री मोदी ने महोबा के पान उत्पादक किसानो को तोहफा देते हुए जीआई टैग दिलवा दिया हैं। इसे किसान बहुत बडी जीत मान रहे हैं। जीआई टैग मिल जाने से अब महोबा में, महोबा के किसान, महोबा की प्रचलित खास बिरायटी का उत्पादन करेंगे। इसके अलावा कोई और नहीं कर सकता। उपयोग के लिए लोग लगा सकते हैं लेकिन बेचने के लिए अन्य जगह के किसान इसका उत्पादन नही कर सकते।

बीमा योजना का मिलेगा लाभ

सरकार ने महोबा के पान किसानों को खुशखबरी देते हुए पान की खेती को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ दिया है। अब प्राकृतिक आपदाओं में फसल को नुकसान होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से लाभ दिया जायेगा। वहीं बताया गया है कि पान की खेती में नुक्सान होने की सम्भावना ज्यादा होती है। लेकिन सरकार के इस फैसले से अब पान किसानों को भी राहत मिलेगी।

ऐसे करे पान की खेती

पान जितनी आसानी से खा लिया जाता है उसका उत्पादन करने में भरी परेशानियों का सामना करना होता है। सबसे बड़ा काम तो पान के लिए बरेज बनाने का होता है। वही अगर थोडी से आंधी तूफान आ जाय तो पूरा का पूरा बरेज नष्ट हो जाता हैं।

पान लगाने से पहले खेत की गहरी जुताई की जाती है। बाद में बेड तैयार किया जाता हैं। यह कार्य दिसम्बर के महीने मे किया जाता है। वहीं बाद में जनवरी में खेत को खुला छोड़ दिया जाता है। पान की रोपाई फरवरी के अंतिम सप्ताह से लेकर 20 मार्च तक किया जाता है।

क्या है बरेज

बरेज एक प्रकार का घर होता है। जिसे पान लगाने के लिए बनाया जाता है। पान को खुले में नहीं लगाया जा सकता है। ऐसे में घास तथा बांस से बनाया जाता है। वर्तमान समय में हरे रंग के मैट का भी उपयोग किया जाने लगा है। लेकिन आज भी पान की कई ऐसी किस्में हैं जिनके लिए बरेज ही बनाया जाता है।

Next Story