बिज़नेस

Business Idea In Hindi 2023: किसानों को सिर्फ 12 साल और 1 एकड़ में करोड़पति बना देगा यह पेड़, बाजार में बहुत है डिमांड

Business Idea In Hindi 2023: किसानों को सिर्फ 12 साल और 1 एकड़ में करोड़पति बना देगा यह पेड़, बाजार में बहुत है डिमांड
x
Business Idea In Hindi 2023: अगर आपके पास कोई सामान्य भूमि है। जिसमें ज्यादा उन्नत किस्म की खेती नहीं हो सकती आप वहां एक पेड़ की खेती कर सकते हैं। वह पेड़ 12 वर्ष में आपको करोड़पति बना देगा।

Business Idea In Hindi 2023: अगर आपके पास कोई सामान्य भूमि है। जिसमें ज्यादा उन्नत किस्म की खेती नहीं हो सकती आप वहां एक पेड़ की खेती कर सकते हैं। वह पेड़ 12 वर्ष में आपको करोड़पति बना देगा। 1 एकड़ भूमि की खेती करने पर आपको ज्यादा लागत भी नहीं है और बड़े आराम से करोड़ों रुपए तक कमा सकते हैं। हम बात कर रहे हैं एक ऐसे पौधे के बारे में जिस पेड़ की छाल, पत्तियां, फल, बीज तथा लकड़ी सब कुछ महंगेदाम पर बिकता है।

इस पौधे की करें खेती

हम बात कर रहे हैं बंपर मुनाफा देने वाले महोगनी पेड़ की। महोगनी का पेड़ पर्यावरण के लिए लाभदायक है साथ में किसानों को भरपूर लाभ देता है। जो किसान महोगनी का पौधा लाकर अपने 1 एकड़ खेत में लगा देगा वह 12 वर्ष में करोड़ रुपए का मालिक बन जाएगा। साथ में पेड़ लगाने की दो-चार वर्षों बाद हल्की फुल्की कमाई उसके बीज पत्ते से शुरू हो जाती है। क्येंकि इस पेड़ के बीज और पत्ते भी महंगे दाम पर बिकते हैं।

बहुत उपयोगी है महोगनी का पेड़

कहा गया है कि महोगनी का पेड़ बहुत उपयोगी है। अगर इसके लकड़ी की बात करें तो इसकी लकड़ी का उपयोग जहाज, फर्नीचर, प्लाईवुड, सजावटी लकडी के सामन और लकडी की मूर्तियां बनाने में किया जाता है।

महोगनी के पत्तों का उपयोग दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार महोगनी की पत्तियों और बीजों के मिश्रण से मच्छर भगाने वाले कई प्रोडक्ट कीटनाशक बनाए जाते हैं। साथ ही बीज से तेल निकालकर उसका औषधी उपयोग किया जाता है साथ में साबुन, पेंट, वार्निश बनाने में भी उपयोगी है।

12 वर्ष में तैयार होता है पेड़

अच्छी कमाई के लिए महोगनी का पेड़ 12 वर्ष में तैयार हो जाता है। एक अनुमान के मुताबिक 1 एकड़ में महोगनी की खेती से किसान 70 से 90 लाख रुपए तक कमा सकते हैं। महोगनी के लकड़ी की कीमत 2000 से 2200 प्रति क्यूबिक फीट है। पेड़ की छाल और पत्तियों की अलग से कीमत प्राप्त होती है। छाल का उपयोग दवाई बनाने के काम में आता है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story