बिज़नेस

Business Idea In Hindi 2023: रजनीगंधा का फूल आपको कर देगा मालामाल, ₹1.5 लाख से ₹6 लाख तक की होगी कमाई

Business Idea In Hindi 2023
x

Business Idea In Hindi 2023

अगर आप भी खेती से पैसा कमाने की सोच रहे हैं तो रजनीगंधा फूल की खेती करें। रजनीगंधा फूल की खेती कम समय में ज्यादा पैसा देती है।

किसानी से जुड़े हुए कई ऐसे कार्य है जिनसे आज किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। अगर आप भी खेती से पैसा कमाने की सोच रहे हैं तो रजनीगंधा फूल (Cultivation of tuberose flower Business Idea In Hindi) की खेती करें। रजनीगंधा फूल की खेती कम समय में ज्यादा पैसा देती है। इसकी खेती करने पर लागत भी कम है लेकिन मुनाफा उससे कई गुना ज्यादा है। किसानों को पैसा कमाना है तो आवश्यकता है सिर्फ अपनी खेती के तरीकों को बदलने की।

रजनीगंधा है गुणकारी

रजनीगंधा का फूल बाजार में हाथों-हाथ बिकता है। इसकी सुगंध लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसके पुष्प में औषधीय गुण पाए जाते हैं। रजनीगंधा का फूल लंबे समय तक टिकता है। इसकी सुगंध टिकाऊ है और फूल ताजा रहता है। इन्हीं गुणों के कारण रजनीगंधा फूल की मांग बाजार में सदैव बनी रहती है।

यहां हो रही सर्वाधिक खेती

रजनीगंधा फूल की खेती सर्वाधिक भारत के पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में हो रही है। इसकी खेती किसी भी जलवायु में की जा सकती है। आलू की तरह इसके कंद आते हैं जिन्हें जमीन पर लगाने के बाद अच्छे पुष्प प्राप्त होते हैं।

बताया गया है कि बड़े कंद लगाने पर भरपूर उत्पादन होता है। जिस स्थान में पानी निकासी की व्यवस्था हो वहीं पर लगाना चाहिए अन्यथा जलभराव की वजह से रजनीगंधा के कंद सड़ने लगते हैं और उत्पादन में कमी आ जाती है

खेतों की तैयारी

रजनीगंधा के पौधों को तैयार करने के पूर्व खेत की तैयारी आवश्यक है। गहरी जुताई के बाद 1 एकड़ में करीब 6 से 8 ट्राली गोबर की खाद डालनी चाहिए। आवश्यकता अनुसार एनपीके या डीएपी जैसे रासायनिक उर्वरक का भी उपयोग किया जा सकता है। 1 एकड़ में 20000 कंद लगाएं।

कितनी होती है कमाई

रजनीगंधा के एक फूल की कीमत 1.5 रुपए है। वही रजनीगंधा के पूरे 1 स्टिक की कीमत 6 से 8 रुपए है। एक अनुमान के मुताबिक बताया गया है कि 1 एकड़ खेत से रजनीगंधा के करीब 100000 स्टिक प्राप्त होते हैं। ऐसे में बड़ी आसानी के साथ 1 एकड़ में 6 से 8 लाख रुपए तक कमाए जा सकते हैं।

Next Story