बिज़नेस

Business Idea Funding: अब ढूंढ-ढूंढ कर गाय और बछड़ा पालेंगे किसान, गोबर से ऐसे कमा सकते हैं लाखों रूपए महीना, सरकार भी देगी फंड

Interest Rate Hike
x
Business Idea Funding: अब ढूंढ-ढूंढ कर गाय और बछड़ा पालेंगे किसान, गोबर से ऐसे कमा सकते हैं लाखों रूपए महीना, सरकार भी देगी फंड! Now farmers will find and raise cows and calves, can earn lakhs of rupees a month from cow dung, the government will also give funds

Business Idea Funding: अभी तक आपने देखा होगा कि सड़कों पर आवारा मवेशी घूम रहे हैं। जो कई बार हादसे का कारण भी बनते हैं। लेकिन बहुत जल्दी इस समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। क्योंकि बहुत जल्दी ही गाय और बछड़ों को ढूंढ ढूंढ कर बांधने की होड़ लग जायेगी। सुनने में जरा अजीब जरूर लगता है लेकिन बिल्कुल सत्य बात है। जैसे ही लोगों को पता चलेगा कि अब गाय और बछड़ों का गोबर खरीदा जा रहा वह अवश्य ही आवारा घूम रहे मवेशियों को बांधना शुरू कर देंगे।

गोबर की खरीदी योजना

सरकार की योजना है कि किसानों से गोबर खरीदा जाए। इसके बाद इस गोबर का उपयोग कई कामों में लिया जाय जिससे अच्छी आमदनी हो। आने वाले समय में गोबर का बहुत बड़ा कारोबार खड़ा होने वाला है। एक तो गोबर से लकड़ी बनाई जाएगी। यह लकड़ी गोबर की होगी। जो बहुत बढ़िया जलती है कई धार्मिक एवं घरेलू कामों में उपयोग किया जा सकता है।

बनाई जाएगी लकड़ी

खरीदे गए गोबर का उपयोग लकड़ी बनाने में किया जाएगा। मतलब मशीन के द्वारा गोबर का पानी निकाल कर उसका गाढ़ा पेस्ट तैयार किया जाएगा। इस पेस्ट में भूसा मिलाकर लकड़ी नुमा बड़े-बड़े लट्ठे तैयार किए जाएंगे। यह गोबर के होंगे लेकिन देखने में लकड़ी की तरह प्रतित होंगे।

खेतों के लिए लाभप्रद है गोबर का पानी

गोबर का उपयोग कई चीजों को बनाने में किया जाएगा। बनाने वाली हर वस्तु के लिए आवश्यक है कि पहले गोबर के पानी को निकाला जाए। क्योंकि गोबर में पानी की मात्रा ज्यादा होती है। गोबर का पानी निकाल लेने के बाद बनाई गई चीज को सुखाने में सरलता होती है।

गोबर से निकलने वाला पानी खेती किसानी के लिए बहुत लाभदायक है। इस पानी को एक टैंक में एकत्र कर टैंकर के माध्यम से किसानों के खेतों तक पहुंचा दिया जाएगा। यह बहुत बढ़िया खाद है। मिट्टी में पर्याप्त मात्रा में गोबर का पानी मिल जाने से खूब उपज होती है।

इन सब माध्यमों का उपयोग कर आप गोबर से खूब पैसा कमा सकते हैं। पशुपालक गोबर बेचकर पैसे कमा सकते हैं तो। पशुपालकों से गोबर खरीदने वाले भी मशीन लगाकर गोबर से तरह-तरह के उत्पाद बनाकर बेंचेगे और खूब पैसा कमाएंगे।

Next Story