बिज़नेस

Business Idea: किसान शुरू करे इस चीज़ की खेती, 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई तय, जानिए!

fish farming business
x

मनी 

Business Idea: किसान चंदन की खेती (Sandalwood Cultivation) कर करोड़ों रुपए कमा सकते हैं।

Business Idea: हम कह रहे हैं कि किसान अब लाखों नहीं किसानी कर करोड़ों रुपए कमा सकते हैं। तो शायद यह आपको मजाक लग रहा हो लेकिन यह हकीकत है। किसान चंदन की खेती (Sandalwood Cultivation) कर करोड़ों रुपए कमा सकते हैं। चंदन की लकड़ी कितनी कीमती है इसका अंदाजा अमूमन सभी को होगा। चंदन की लकड़ी की मांग देश ही नहीं विदेशों में भी है। इसे दुनिया की सबसे महंगी लकड़ियों में से गिना जाता है। साथ ही इसमें लागत कम और आमदनी ज्यादा होती है।

कैसे करें चंदन की खेती (how to cultivate sandalwood)

चंदन की खेती करने के लिए ऑर्गेनिक और परंपरागत दो तरह का तरीका है। जानकारी के अनुसार अगर ऑर्गेनिक तरीके से चंदन की खेती की जाती है तो चंदन का पेड़ 10 से 15 वर्ष में तैयार हो जाते हैं। वही परंपरागत तरीके से खेती करने पर 20 से 25 वर्ष का समय लग जाता है।

चोरों का रहता है डर (fear of thieves)

बताया जाता है कि चंदन के पौधों पर चोरों की नजर रहती है। चंदन का पौधा लगाने के शुरुआती दिनों में ज्यादा सुरक्षा की आवश्यकता नहीं होती लेकिन जैसे ही पौधा 8 वर्ष का हो जाता है उसमें एक विशेष खुशबू आने लगती है। ऐसे में चोरों का भय बना रहता है।

बात अगर मिट्टी की करें तो चंदन का पौधा हर जगह लगाया जा सकता है। केवल ज्यादा रेतीली और बर्फीली इलाके चंदन के पौधे के लिए उपयुक्त नहीं है।

यहां होता है चंदन का इस्तेमाल (Here sandalwood is used)

जानकारी के अनुसार चंदाल का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने में किया जाता है। साथ ही इसका परफ्यूम, पूजा का सामान, अगरबत्ती आदि ने किया जाता है। वही चंदन की लकड़ी का और भी कई उपयोग है। जिससे इसकी कीमत कम नही होती है। चंदन की खेती करने वले किसानो के कुछ सरकारी कागजात भी तैयार करवाने होने होते हैं। वही चंदन की उपज सरकार को बेचनी होती है।

इतनी होती है कमाई (earning so much)

चंदन की लकड़ी काफी कीमती है। अगर कोई किसान 100 चंदन के पेड़ तैयार कर लेता है तो वह उससे करीबन 5 से 8 करोड़ रुपए तक कमा सकता है। वहीं पूरे पेड़ को काटने की आवश्यकता भी नहीं होती। पेड़ बड़ा हो जाता है तो प्रति पेड़ 15 से 20 किलो चंदन की लकड़ी काटी जा सकती है। जो नियमित आमदनी का स्रोत बना रहता है।

Next Story