बिज़नेस

Business Idea 2023: आ गया लाखों की कमाई करने वाला नया बिज़नेस आईडिया, फटाफट से जानें क्या करना होगा काम?

Business Idea 2023
x

Business Idea

Business Idea 2023: हमारे सनातन धर्म में गाय को देवी, माता की उपमा दी गई है। इसके मल मूत्र में पाए जाने वाले कई तरह के पदार्थ स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बहुत उत्तम है।

Business Idea 2023: हमारे सनातन धर्म में गाय को देवी, माता की उपमा दी गई है। इसके मल मूत्र में पाए जाने वाले कई तरह के पदार्थ स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बहुत उत्तम है। वैज्ञानिकों ने भी इसे प्रमाणित किया है। ऐसे में अगर गाय के गोबर का बेहतर उपयोग किया जाए तो शुद्धता के साथ ही आधुनिकता का भी साथ मिलेगा। तभी तो आज गोबर के माध्यम से टाइल्स बनाने का कारोबार जोरों पर है। आइए इसके के बारे में जानकारी एकत्र करें।

कैसे बनाएं गोबर से टाइल्स

गाय के गोबर का उपयोग कर टाइल्स बनाने का काम घर बैठे लाखों की आमदनी देने वाला काम है। बताया गया है कि बहुत ही सरल और सहज तरीके से गाय के गोबर से टाइल्स बनाने फर्म लगाया जा सकता है।

इन सामग्रियों की पड़ती है जरूरत

गाय के गोबर से टाइल्स बनाने के लिए कई अन्य सामग्रियों की जरूरत पड़ती है। बताया गया है कि इसमें सूखा गोबर का चूरा, नीलगिरी के पत्ते, चूना पाउडर, लकड़ी का बुरादा, चंदन पाउडर तथा कमल के पत्ते की आवश्यकता होती है। टाइल्स बनाने की प्रक्रिया

गाय के गोबर से टाइल्स बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले गाय के गोबर को 2 से 3 दिनों तक सुखाया जाता है। इसके पश्चात सूखे हुए गोबर को मशीन में डालकर उसका चूरा बना दिया जाता है। इसके पश्चात इसमें नीलगिरी के पत्ते, चूना, चंदन पाउडर को डालकर अच्छी तरह से मिलाया जाता है।

जब मिश्रण तैयार हो जाता है तो इसका पेस्ट बनाकर अलग-अलग टाइल्स के रूप में डालने के लिए सांचे पर डाला जाता है। इसके पश्चात इसको सुखाकर टाइल्स तैयार की जाती है। जिसे मार्केट में बड़े ही आसानी से बेचा जा सकता है।

होती है लाखों की आमदनी

बहुत ही कम खर्च पर गोबर से टाइल्स बनाने का काम शुरू किया जा सकता है इसमें मात्र 50 हजार से एक लाख तक का खर्च आता है। इसके बाद आप घर बैठे टाइल्स बनाकर लाखों रुपए कमा सकते हैं।

Next Story