बिज़नेस

Business Credit Card: छोटे व्यापारियों को होगा लाभ, केसीसी की तरह जारी होगा व्यापार क्रेडिट कार्ड

Business Credit Card: छोटे व्यापारियों को होगा लाभ, केसीसी की तरह जारी होगा व्यापार क्रेडिट कार्ड
x
Business Credit Card: इस व्यापार क्रेडिट कार्ड के माध्यम से छोटे व्यापारियों को 50 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक दिए जाएंगे।

Business Credit Card for Small merchants: छोटे व्यापारियों (Small Merchants) को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा प्रयास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि छोटे व्यापारियों को आर्थिक दृष्टिकोण से सहयोग किए बगैर उनकी सहायता नहीं की जा सकती। ऐसे में आर्थिक सहयोग देने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की तरह व्यापारियों के लिए व्यापार क्रेडिट कॉर्ड (Vyapar Credit Card) जारी किया जा रहा है। छोटे दुकानदार इसका लाभ ले सकते हैं। इस व्यापार क्रेडिट कार्ड के माध्यम से छोटे व्यापारियों को 50 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक दिए जाएंगे।

मिलेगा सस्ता लोन

मोदी सरकार (Modi Government) छोटे कारोबारियों को सहयोग देने के लिए कम ब्याज वाली ऋण उपलब्ध करवा रही है। इसके लिए व्यापारियों को कुछ भी गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं है। वह अपनी आवश्यकता के अनुसार व्यापार को संचालित किए रखने में आ रही पैसों की कमी को पूरा कर सकते हैं।

इन्हे मिलेगा लाभ

जानकारी के अनुसार एमएसएमई मंत्रालय (MSME Ministry) उद्यम पोर्टल पर पंजीकृत उद्यमियों को व्यापार क्रेडिट कार्ड (Business Credit Card) देने की सिफारिश की है। करोड़ों ऐसे उद्यम है जो उद्यम पोर्टल पर दर्ज नहीं है। सरकार के इस योजना का लाभ उद्यम पोर्टल पर दर्ज व्यापारियों को लाभ दिया जा सकता है।

बहुत जल्द होगा अमल

व्यापारियों को व्यापार क्रेडिट कार्ड देने की प्रक्रिया बहुत जल्दी शुरू की जा सकती है। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कोरोना कॉल से छोटे और मझोले उद्योगों को लाभ देने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर व्यापार क्रेडिट कार्ड जारी करने की बात चल रही थी। जिसे अब बहुत जल्दी पूरा किया जाएगा।

समिति के सुझाव

  • समिति ने अपने सुझाव में बताया है कि उद्यम पोर्टल पर पंजीकृत उद्यमियों को रजिस्टर्ड होते ही क्रेडिट कार्ड का लाभ दिया जाए।
  • बैंक तय करेंगे एमएसएमई को कितना बड़ा कर्ज दिया जाए।
  • क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सामग्री उपकरण खरीदने की सुविधा हो जिससे व्यवसाय की आय बढ़ सके। और लिमिट भी इसी हिसाब से बढ़ाई जाए।
  • क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लायल्टी पॉइंट, रीवार्ड कैशबैक जैसे फायदे दिए जाएं।
Next Story