
Building Material Rate 2022: घर बनाना हुआ आसान, लोहा और सीमेंट के ब्रांडेड भाव में आई भारी गिरावट, फटाफट जानिए नया रेट

Building Material Rate 2022
Building Material Rate 2022: अगर आप घर बनाने के लिए सोच रहे हैं या फिर आपके घर में काम चल रहा है तो आपके फायदे की खबर है। आवाज को घर बनवाने के लिए बहुत कुछ राहत (building material rate) मिलने वाली है। हम जो बताने जा रहे हैं उसे सुनने के बाद आप बहुत खुश होंगे। क्योंकि हाल के दिनों में लोहे और सीमेंट के दाम में भारी गिरावट देखी गई है। जिसका असर फुटकर व्यापार पर भी पड़ा है। कहने का मतलब यह है कि अब सीमेंट और लोहा सस्ते दामों पर मिलेगा।
फिर घटे 5 रुपए
15 दिन में दूसरी बार सरिया के भाव (building material prices 2022) कम हो गए हैं। इस बार लगभग 5 रुपए प्रति किलो की दर से भाव में कमी आई है। वहीं इसके पूर्व लगभग 10 दिन पहले 10 रुपए प्रति किलोग्राम सरिया के भाव में कमी आई थी। लगातार गिर रही सरिया की कीमत भवन निर्माण कार्य करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। एक समय ऐसा आया था कि सरिया के दाम 85 रुपए प्रति किलो की दर पर पहुंच गया था। कुल मिलाकर सरिया के दाम में लगभग 15 रुपए की कमी आ चुकी है। यह घर बना लोगों के लिए राहत पहुंचाने वाली जानकारी है।
सीमेंट के भी गिरे दाम
इसी तरह बताया गया है कि सीमेंट के दाम भी कम हुए हैं। कई बड़ी-बड़ी सीमेंट कंपनियों ने अपने दामों में कटौती की है। बताया जा रहा है कि जो सीमेंट 420 रुपए प्रति बोरी मिल रही थी अब उसकी कीमत 400 रुपए तक पहुंच गई है। मतलब एक बोरी में 20 रुपए की बचत होगी।
ईट, गिट्टी और बालू का हाल
जानकारी के अनुसार नेट की कीमतों में प्रति ट्राली 500 रुपए की वृद्धि हुई है। इसी तरह 2000 रुपए प्रति सीएफटी में वृद्धि हुई है। बालू के भाव भी 1000 रुपए प्रति डेढ़ सौ सीएफटी बढ़ा दिए गए हैं।
शुरू होंगे बंद कार्य
लोहे और सीमेंट की बढ़ती कीमत को देखते हुए कई लोगों ने घर का अधूरा निर्माण ही छोड़ दिया। जिनके घर का निर्माण कार्य छत लेवल तक पहुंच गया था। लेकिन महंगाई की वजह से छत नही डलवा पा रहे थे। वह भी अब एक बार पुनः कार्य शुरू कर पायेंगे।
वहीं पता तो चलता है कि गांव में कई लोगों ने छत लेवल के बाद छप्पर बनवा कर खपरैल मकान बना दिया। प्रधानमंत्री आवास में भवनों का निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा था। जिनमें अब तेजी आएगी।




