
BUDGET 2024: इनकम टैक्स में बड़ी राहत, ₹12.75 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं; जानें नई दरें और फायदे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत दी है। अब नई टैक्स रिजीम अपनाने वालों को ₹12.75 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।
ऐसा मिलेगा फायदा
- ₹0 से ₹4 लाख - कोई टैक्स नहीं (0%)
- ₹4 से ₹8 लाख - 5%
- ₹8 से ₹12 लाख - 10%
सरकार 87A के तहत इन स्लैब्स पर टैक्स को माफ करेगी। इसके अलावा, ₹75,000 का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी मिलेगा। इस तरह नौकरीपेशा लोगों के लिए कुल ₹12.75 लाख की इनकम टैक्स फ्री होगी।
टैक्स सीमाएं और अतिरिक्त लाभ
- यह छूट केवल नौकरीपेशा लोगों के लिए लागू होगी।
- अन्य स्रोतों से आय होने पर टैक्स छूट की सीमा ₹12 लाख होगी।
- सभी टैक्सपेयर्स अब पिछले 4 साल का IT रिटर्न एक साथ फाइल कर सकेंगे (पहले 2 साल की सीमा थी)।
- सीनियर सिटीजन्स के लिए बड़ी राहत: अब ₹50,000 की बजाय ₹1 लाख तक की TDS छूट मिलेगी।
मध्यम वर्ग के लिए प्रमुख घोषणाएं
- 12 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री।
- सीनियर सिटीजन्स के लिए टैक्स छूट दोगुनी।
- मोबाइल, EV बैटरी और LED-TV सस्ती होंगी।
- शहरी गरीबों की आय बढ़ाने की योजना लागू होगी।
- 2025 तक 40,000 नए मकान हैंडओवर किए जाएंगे।
- हर घर जल योजना 2028 तक बढ़ेगी।
महिलाओं के लिए नई योजनाएं
- SC/ST महिलाओं के लिए MSME स्पेशल लोन।
- पहली बार महिला उद्यमियों को ₹2 करोड़ का टर्म लोन।
बुजुर्गों के लिए विशेष घोषणाएं
- सीनियर सिटीजन्स को ₹50,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख तक की टैक्स छूट।
- 36 जीवनरक्षक दवाएं टैक्स फ्री।
- देशभर में 200 कैंसर डे-केयर सेंटर बनेंगे।
किसानों के लिए बड़े ऐलान
- किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की सीमा ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख।
- डेयरी और मछली पालन के लिए ₹5 लाख तक का लोन।
- अंडमान-निकोबार में मछली पकड़ने को बढ़ावा।
- बिहार के किसानों के लिए मखाना बोर्ड का गठन।
युवाओं और स्टार्टअप्स के लिए घोषणाएं
- ₹10,000 करोड़ का स्टार्टअप फंड।
- देश में 3 AI एक्सीलेंस सेंटर बनाए जाएंगे।
- IIT और मेडिकल कॉलेजों में 75,000 नई सीटें।
- PM रिसर्च फेलोशिप के तहत 10,000 नई फेलोशिप।
व्यापारियों और MSME के लिए राहत
- MSME लोन गारंटी सीमा ₹5 करोड़ से बढ़ाकर ₹10 करोड़।
- सोशल वेलफेयर सरचार्ज हटाने का प्रस्ताव।
- देश को खिलौना उत्पादन का हब बनाने की योजना।
- नई लेदर स्कीम से 22 लाख रोजगार।
- PM स्वनिधि योजना की लोन सीमा ₹30,000।
इलेक्ट्रॉनिक्स और दवाओं में राहत
- कैंसर की दवाएं और मेडिकल उपकरण सस्ते होंगे।
- मोबाइल, LED-TV, EV बैटरी पर कस्टम ड्यूटी कम।
- देशभर में 200 नए कैंसर डे-केयर सेंटर बनेंगे।
बजट 2024 मध्यम वर्ग, नौकरीपेशा, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और व्यापारियों के लिए कई लाभ लेकर आया है। इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव से टैक्सपेयर्स को राहत मिलेगी और स्टार्टअप्स व MSME सेक्टर को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




