बिज़नेस

आकस्मिक मृत्यु को टाल देता है काला कुत्ता, जानिए!

आकस्मिक मृत्यु को टाल देता है काला कुत्ता, जानिए!
x
शास्त्रों तथा प्रचलित मान्यताओं में कई तरह की ऐसे बातें बताई गई हैं जिनके सम्बंध में कहा जाता है कि यह अकाल मृत्यु जैसे भयंकर संकट को दूर कर सकता है।

शास्त्रों तथा प्रचलित मान्यताओं में कई तरह की ऐसे बातें बताई गई हैं जिनके सम्बंध में कहा जाता है कि यह अकाल मृत्यु जैसे भयंकर संकट को दूर कर सकता है। इसमें एक उपाय है काले कुत्ते को पालना तथा उसे रोटी खिलाना। साथ में यह भी बताया गया है कि काले कुत्ते को रोटी खिलाने से शंनि देव शांत होते हैं। शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव समाप्त होते हैं। आइये जाने काले कुत्ते को रोटी खिलाने से क्या लाभ होता है।

कालभैरव की है सवारी

काले कुत्ते के काल भैरव की सवारी बताई गई है। पूरी तरह काला कुत्ता बहुत कम ही मिलता है। अगर काला कुत्ता दिख जाये तो अवश्य ही उसे पाल लेना चाहिए। काले कुत्ते को प्रतिदिन अगर रोटी खिलाई जाय तो इससे कई ग्रहों के दोष दूर हो जाते हैं।

क्या है शुभ-अशुभ प्रभाव

  1. काले कुत्ते को रोटी खिलाने से कालसर्प दोष दूर होता है। साथ ही सभी तरह के दोष दूर होते हैं। कई तरह की तकलीफों से छुटकार मिलता है।
  2. कहा गया है कि काले कुत्ते के रोटी खिलाने से काल भैरव प्रसन्न होकर शुभ आशीर्वाद देते हैं। अकाल मृत्यु का खतरा टल जाता है।
  3. कहा गया है कि काले कुत्ते को रोटी खिलाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। तथा घर परिवार में आने वाले संकट दूर हो जाता है।
  4. अगर कुंडली में शनि और केतू ग्रह की स्थिति अशुभ परिणाम दे रही है तो काले कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए। जिससे ग्रहों का दोष समाप्त होता है।
  5. अगर किसी को संतान सुख नही मिल रहा है तो उसे काला कुत्ता पाल लेना चाहिए। उसे प्रतिदिन रोटी खिलानी चाहिए। कहा गया है कि जिस जातक के संतान न हो, संतान बीमार रहे या फिर संतान से जुडी किसी भी तरह की समस्या हो काल कुत्ता पालने से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story