बिज़नेस

Bank Holidays 2022: अगले 4 दिन बंद रहेंगे बंद, ये है छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays 2022 list
x
Bank Holidays 2022: देश के करोड़ो नागरिको के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बता दें कि अक्टूबर में दीपावली (Diwali) के बाद भी बचे हुए छह दिनों में देश के कई हिस्सों में बैंक चार दिन छुट्टियों के कारण बंद रहेंगे।

RBI Bank Holidays 2022 List October: देश के करोड़ो नागरिको के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बता दें कि अक्टूबर में दीपावली (Diwali) के बाद भी बचे हुए छह दिनों में देश के कई हिस्सों में बैंक (Bank) चार दिन छुट्टियों के कारण बंद रहेंगे।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India) की हॉलिडे (छुट्टियों) की जारी लिस्ट के मुताबिक गोवर्धन पूजा (Govardhan Pooja) और भाईदूज (Bhaidooj) सहित कई अन्य त्योहारों के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

बता दें कि इस महीने बाकी बचे छह दिनों 26 से लेकर 31 अक्टूबर के दौरान देशभर में कई जगहों पर साप्ताहिक-राजपत्रित छुट्टियों के कारण बैंक में अवकाश रहेगा।

दर असल देश के अलग-अलग राज्यों में कई त्योहार अलग-अलग दिन मनाये जाते हैं। इन त्योहारों के अनुसार कुछ शहरों में बैंक खुले रहेंगे, जबकि कुछ शहरों में बंद रहेंगे।

Bank Holidays List October 2022:

26 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा, विक्रम संवत नव वर्ष दिवस, भाई बिज, भाईदूज, दिवाली, लक्ष्मी पूजा और प्रवेश दिवस के उपलक्ष्य में अहमदाबाद, बेलापुर, बेंग्लुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला, श्रीनगर में छुट्टियों की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

27 अक्टूबर: भाईदूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा, दीपावली, निंगोल चककूबा पर्व के अवसर पर गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।

30 अक्टूबर: महीने का पांचवां रविवार होने की वजह से साप्ताहिक अवकाश के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

31 अक्टूबर: छठ पूजा के अवसर पर पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story