बिज़नेस

गेहूं निर्यात पर लगा प्रतिबंध अब चने की खरीदी जोरों पर

Chana Rate
x
एक ओर जहां समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी चल रही। वहीं बाहर मंडियों में गेहूं के दाम एमएसपी से ज्यादा मिल रहे हैं।

Chana Ka Mandi Bhav, Chana Rate: एक ओर जहां समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी चल रही। वहीं बाहर मंडियों में गेहूं के दाम एमएसपी से ज्यादा मिल रहे हैं। देश में गेहूं का भंडारण कम होने से सरकार ने निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया। लेकिन राजस्थान में इस समय चने की एमएसपी पर खरीदी जोरों पर चल रही है। एमएसपी पर किसानो को चने में प्रति क्विंटल 5230 रूपये मिल रहे हैं।

चने की खरीदी में उछाल

राजस्थान के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना का कहना है कि इस समय चने की समर्थन मूल्य पर बंपर खरीदी हो रही है। किसान खरीदी केन्द्रों में अपनी चने की फसल 5230 रूपये प्रति क्विंटल बेंच रहे हैं। जबकि खुले बाजार में भी चने की कीमत समर्थन मूल्य के आसपास ही है। केन्द्र सरकार ने 10 प्रतिशत पंजीयन सीमा को बढ़ाया था। राजस्थान सरकार का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा किसान समर्थन मूल्य पर ज्यादा फसल बेंचे।

विदेशों में गेहूं की मांग ज्यादा

ऐसे में किसान बाहर मंडियों में गेहूं बेंच रहे है। देश में गेहूं का भंडारण कम हुआ है। मंडी के बाहर गेहूं की कीमत ज्यादा होने का कारण विदेशों में गेहूं की मांग ज्यादा है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की वजह से विदेशों को गेहूं के लिए दूसरे देशों की ओर देखना पड़ रहा है। लेकिन अब भारत सरकार ने गेंहू के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इन राज्यों में होती है चने की पैदावार

इस बीच एमएसपी पर चने की हो रही खरीदी जोर पकडे़ हुए है। जानकारी के अनुसार राजस्थान में समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी 29 जून तक होगी। अगर बात चने के सर्वाधिक उत्पादक राज्यों की करें तो राजस्थान के साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कुठ जिले, महाराष्ट्र, हरियाणा और पंजाब में चने का खूब उत्पादन होता है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story