बिज़नेस

Astrology: इन नाम वालो की लग जाएंगी लॉटरी, बस करनी होगी शादी, जानिए!

Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojana
x
आपने भी सुना होगा कि अमुक व्यक्ति की शादी हो जाने के बाद उसकी किस्मत ही खुल गई।

आपने भी सुना होगा कि अमुक व्यक्ति की शादी हो जाने के बाद उसकी किस्मत ही खुल गई। यह कोरी कल्पना नहीं है। कई बार देखा गया है कि शादी हो जाने के बाद जीवन में इतने बड़े परिवर्तन होते हैं कि लोगों को कहना पड़ता है कि उसकी शादी होने के बाद तो लाइफ ही बदल गई। लेकिन इसके पीछे का एक रहस्य यह भी है ज्योतिष शास्त्र में कुछ नाम के पहले अक्षर वाले व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होते हैं। इनका विवाह के बाद जीवन में परिवर्तन होना देखा गया है। कई बार तो लोग लाखों से करोड़पति तक बन जाते हैं।

नामकरण संस्कार

बच्चों के पैदा होने पर नामकरण संस्कार किया जाता है। इस संस्कार में बच्चे के जन्म के समय, ग्रह और लग्न की गणना कर बच्चे का नामकरण संस्कार करने के लिए नाम का पहला अक्षर निकाला जाता है। यह नाम का पहला अक्षर बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस नाम के पहले अक्षर से राशि निकाली जाती है। साथ ही जीवन की अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी नाम के पहले अक्षर से प्राप्त हो जाती हैं।

एफ अक्षर वाले नाम

एफ अक्षर से शुरू होने वाले नाम बहुत भाग्यशाली नहीं होते। इन्हें कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता प्राप्त नहीं होती। लेकिन इनके संबंध में कहा गया है कि जैसे ही एफ अक्षर वाले व्यक्तियों का विवाह होता है। उनका भाग्योदय हो जाता है।

एच अक्षर वाले नाम

एच अक्षर वाले लोगों के संबंध में बताया गया है कि यह लोग काफी दिलचस्प होते हैं। बहुत कम समय में सामने वाले को अपना बना लेते हैं। एच अक्षर वाले लोग शादी के बाद मनचाहा मुकाम हासिल करते हैं। वही ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन भी सुख में व्यतीत होता है।

एम अक्षर वाले

एम अक्षर वाले लोगों के संबंध में बताया गया है कि मेहनती होते हैं। शादी के बाद इनका जीवन बदल जाता है। जीवन में यह शादी के बाद मनचाहा कार्य करते हैं और सफल भी होते हैं। इन्हें हर जगह सम्मान प्राप्त होता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story