बिज़नेस

PM किसान योजना की राशि बढ़कर हो सकती है 8 हजार, जानिए क्या है नया अपडेट

government farmers scheme
x
पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की किश्त को सरकार बढ़ाकर 8 हजार कर सकती है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) केंद्र सरकार के द्वारा संचालित की जाने वाली जन कल्याणकारी योजना है इसके तहत सरकार किसानों को साल में ₹6000 की राशि आर्थिक सहायता के तौर देती है लेकिन एक नया अपडेट आ गया है किसानों को साल में ₹8000 की राशि दी जा सकती है।

सरकार संसद में बजट पेश करने वाली है

सरकारी सूत्रों के हवाले से इस बात की पुष्टि की जा रही है कि सरकार 1 फरवरी 2022 को संसद में बजट पेश करने वाली है जिसमें वह किसान के को दी जाने वाली आर्थिक सहायता की राशि को बढ़ाकर ₹8000 करने की घोषणा कर सकती है ऐसे में जितने भी किसान पीएम किसान सम्मान योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का लाभ उठा रहे हैं उनके अकाउंट में अब ₹6000 के बदले ₹8000 की राशि चार किस्तों में सरकार की तरफ से उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

किसानों को सरकार की तरफ से ₹8000 की राशि अगर प्रदान की जाती है तो उनसे उन्हें काफी आर्थिक सहायता मिलेगी इससे उनके खेती-बाड़ी करने में जो भी खर्चा आएगा जैसे खाद्य बीज खरीदना फसल का रखरखाव करना जैसी चीजों का खर्च इस पैसे से वह पूरा कर पाएंगे I सरकार का यह कदम किसान भाइयों के लिए लाभकारी हैI

इसी वर्ष एक जनवरी 2022 को पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की 10 वीं किस्त जारी की थी। इससे 13 करोड़ किसान परिवारों के बैंक खाते में 20,900 करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए थे।

Next Story