
पल भर में एम्बुलेंस ड्राइवर बना करोड़पति, 270 रूपए की खरीदी थी लॉटरी

कोई कभी सोच सकता है कि मिनटों में किसी की किस्मत बदल सकती है। लेकिन यह सत्य घटना है जिसमें पश्चिम बंगाल के एक एम्बुलेंस ड्राइवर का 1 करोड़ का जैकपॉट लगा औऱ वह देखते-देखते करोड़पति बन गया। बताया तो यहां जाता है कि वह काफी समय से लाटरी का टिकट खरीद रहा था। लेकिन किस्मत नही खुल रही थी। लेकिन बाद में उनकी किस्मत खुली और वह करोड़पति बन गया।
काम पर जाते समय खारीदी टिकट
बताया जाता है कि शेख पिछले दिनों सुबह उठे थे। लेकिन किसी काम को लेकर वह दुकान पर चले गए। वहीं उन्होंने 270 रुपये का लॉटरी का टिकट खरीदा। बाद में वह आपने काम पर चले गये। लेकिन दोपहर के समय उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिस वह जीवन में कभी नही भुला पायेंगें। खरीदे गए टिकट पर उनका 1 करोड़ रुपये का जैकपॉट लग गया और वह कुछ ही घंटों में करोड़पति बन गये।
मां का चल रहा इलाज
शेख बताते हैं कि उनकी मां काफी समय से बीमार है। उसका चल तो रहा है लेकिन पैसे की कमी से वह परेशान हैं। वही अब लाटरी लगने के बाद बताया जाता है कि शेख काफी खुश हैं। उनका कहना है कि अब पैसे की वजह से आ रही दिक्कत समाप्त हो जायेगी। मां का अच्छे से इलाज सम्भव हो पायेगा।




