बिज़नेस

कमाल हो गया: भारी गिरावट के बाद भी इन शेयरों ने भरी निवेशकों की झोली

IDFC First Bank
x
रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध का असर वैश्विक बाजारों पर दिखाई दे रहा है। जिसके कारण शेयर बाजार में भारी गिरावट होती जा रही है तो क्रूड ऑयल की कीमतें आसमान छू रही हैं।

Rewa Riyasat, नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध का असर वैश्विक बाजारों पर दिखाई दे रहा है। जिसके कारण शेयर बाजार में भारी गिरावट होती जा रही है तो क्रूड ऑयल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन निफ्टी और सेंसेक्स भारी गिरावट के साथ बंद हुए।

इन शेयरों में हुई सबसे अधिक गिरावट

सेंसेक्स में सबसे अधिक गिरावट वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक और लार्सन एंड टूब्रो शामिल थे। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83 पैसे की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले सबसे निचले स्तर पहुंच गया।

लाल निशान के साथ किया कारोबार

लगातार चौथे सत्र में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान के साथ कारोबार करते नजर आए। कारोबार के अंत में निफ्टी 382.28 अंक की गिरावट के साथ 15863.20 अंक के स्तर पर पहुंचा।और सेंसेक्स 1491.06 अंक की गिरावट के साथ 52842.75 के स्तर पर बंद हुआ।

466 शेयर में लगा लोअर सर्किट

सोमवार को बीएसई में कुल 3,594 कंपनियों में ट्रेंडिंग हुई, इनमें से 2,593 शेयर गिरावट के साथ और 865 शेयर तेजी के साथ बंद हुई। और 136 कंपनियों के शेयर के दामों में कोई भी अंतर नहीं आया। आज 466 शेयर में लोअर सर्किट और 272 शेयर में अपर सर्किट लगा।

भारी गिरावट के बाद भी इन शेयरों ने निवेशकों को दिया फायदा

सोमवार को स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट के बाद भी कुछ शेयरों ने निवेशकों को भारी-भरकम फायदा दिया।

ओएनजीसी का शेयर करीब ₹22 की तेजी के साथ 186.95 रुपए के स्तर पर बंद हुआ।

कोल इंडिया का शेयर करीब ₹8 की तेजी के साथ 188.70 रुपए के स्तर पर बंद हुआ।

युपीएल का शेयर करीब ₹18 की तेजी के साथ 731.90 रुपए के स्तर पर बंद हुआ।

हिंडाल्को का शेयर करीब ₹36 की तेजी के साथ 619.75 रुपए के स्तर पर बंद हुआ।

भारतीय एयरटेल का शेयर करीब ₹22 की तेजी के साथ 675.40 रुपए के स्तर पर पहुंचा।

Next Story