बिज़नेस

Almond Farming Business Idea In Hindi 2022: बादाम की खेती करके आप हो जाएंगे मालामाल, 50 साल तक होगी ताबड़तोड़ कमाई, फटाफट जाने

Almond Farming Business Idea In Hindi 2022: बादाम की खेती करके आप हो जाएंगे मालामाल, 50 साल तक होगी ताबड़तोड़ कमाई, फटाफट जाने
x
Almond Farming Business Idea: आमतौर पर अभी तक लोगों को यह पता है कि बादाम की खेती केवल ठंड प्रदेशों में हो सकती है। लेकिन वैज्ञानिकों के प्रयास से अब बादाम की खेती अन्य प्रदेशों में भी होने लगी है.

Almond Farming Business Idea, Badam Ki Kheti Kaise Kare: आमतौर पर अभी तक लोगों को यह पता है कि बादाम की खेती केवल ठंड प्रदेशों में हो सकती है। लेकिन वैज्ञानिकों के प्रयास से अब बादाम की खेती अन्य प्रदेशों में भी होने लगी है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि बादाम की बढ़ती मांग और कम उत्पादन होने से इसकी कीमत काफी ज्यादा है। आज किसान बादाम की खेती कर अपनी किस्मत बदल रहे हैं। वैज्ञानिक उन्नत किस्म के बादाम के पौधे विकसित किए हैं जिससे भरपूर उत्पादन हो रहा है। आइए बादाम की खेती के बारे में जानकारी लें।

कहां हो सकती है खेती Almond Farming Business Idea

बादाम की खेती के लिए सबसे आवश्यक जानकारी यह है कि किसानों को इसके बारे में पता हो कि इसकी खेतल कहां की जा सकती है। वैज्ञानिकों के बताए अनुसार बादाम की खेती स्थानों पर हो सकती है जहां का तापमान 7 डिग्री से 25 डिग्री के बीच रहता है। खेती के लिए समतल, बलुई, दोमट मिट्टी तथा चिकनी मिट्टी की आवश्यकता होती है।

बादाम की उन्नत किस्म Almond Farming Business Idea

वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया है कि भरपूर उत्पादन प्राप्त करने के लिए किसानों को चाहिए कि वह उन्नत किस्म के बादाम पौधों का उपयोग करें। इसके लिए बताया गया है कि नान पेरिल, कैलिफोर्निया पेपर शेल, शालीमार, मखदूम, वारिस, प्राणयज, प्लस अल्ट्रा, कार्मेल, प्राइस, बट्टे, सोनोरा जैसे प्रजाति के पौधे शामिल हैं।

खेती की आवश्यक जानकारी Almond Farming Business Idea

बताया गया है कि बादाम के पौधे जिस जगह पर लगाने होते हैं उस खेत में गहरी जुताई करें। गहरी जुताई के पश्चात 5 से 6 मीटर की दूरी पर बड़े गड्ढे बनाएं। उन गड्ढों में भरपूर मात्रा में गोबर या फिर केंचुए की खाद डालें। इतना करने के बाद बादाम के पौधे लगाने के लिए स्थान तैयार हो जाता है।

बताया गया है कि अगर बादाम की खेती में भरपूर उत्पादन प्राप्त करना है तो मधुमक्खी पालन भी करें। मधुमक्खी पालन से सबसे बड़ा लाभ होता है कि परागण की क्रिया बेहतर होती है और भरपूर फल लगते हैं।

गर्मी के दिनों में 10 दिन के अंतराल में सिंचाई करनी चाहिए जबकि ठंड के दिनों में 20 से 25 दिन का समय पर्याप्त होता है।

बादाम के पेड़ों के बीच की दूरी पर्याप्त रखने के बाद उसके बीच में छोटे पौधों वाली सब्जी की खेती कर लेनी चाहिए।

बादाम का पौधा देता है खूब उत्पादन

वैसे तो बादाम का पौधा 3 से 4 वर्ष में फल देने लगता है लेकिन भरपूर उत्पादन के लिए 6 वर्ष का समय लग जाता है।

बाजार में बादाम के दाम 600 से लेकर 1000 रूपये प्रति किलो होता है। वहीं अगर एक पेड़ से तीन किलो तक सूखा बादाम शुरुआती दिनों में प्राप्त होता है। ऐसे में किसान लाखों में आमदनी प्राप्त करते हैं।

Next Story