बिज़नेस

रिटायरमेंट के बाद LIC की यह स्कीम नहीं होने देगी पैसों की दिक्कत, जानिए कैसे लें लाभ

Manoj Shukla
11 Sep 2021 5:39 PM GMT
After retirement, this scheme of LIC will not allow money problem, know how to take benefit
x
LIC की इस पॉलिसी रिटायरमेंट होने के बाद भी आपको पैसों की दिक्कत नहीं होने देगी।

नई दिल्ली। पैसा आज जीवन की सबसे बड़ी जरूरत हैं। इसलिए भविष्य के लिए पैसे को संचित करके जरूर रखना चाहिए। पैसे की सबसे ज्यादा समस्या व्यक्ति के पास तब खड़ी हो जाती है जब उसकी आमदनी का स्त्रोत बंद हो जाता है। अगर व्यक्ति नौकरीपेशा है तो उसे रिटायरमेंट के बाद की चिंता सताती रहती है। ऐसे में LIC की जीवन शांति पॉलिसी आपकी इस चिंता को समाप्त कर सकता है। एलआईसी की इस पॉलिसी में 30 साल से अधिक उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस पॉलिसी से जुड़ी जरूरी बातें।

जीवन शांति पॉलिसी के लाभ

LIC की जीवन शांति पॉलिसी में बीमाधारक को ढेर सारे लाभ मिलते हैं। इस पॉलिसी को लेने के बाद बीमा धारक तुरंत अथवा एक से लेकर 20 वर्ष तक कभी भी पेंशन शुरू कर सकता है। इस पॉलिसी में कम से कम डेढ़ लाख रूपए जमा करना जरूरी हैं। जबकि अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। LIC की इस पॉलिसी में डेथ बेनीफिट मिलता है। अगर निवेशक की किसी परिस्थिति वश मृत्यु हो जाती है तो परिवार व नॉमिनी को पेंशन एवं अन्य लाभ दिए जाते हैं। ज्वॉइंट लाइफ ऑप्शन के जरिए किसी भी रिलेटिव को इसमें शामिल किया जा सकता है। इसी तरह अगर इस पॉलिसी में 10 लाख रूपए निवेश कर 5 साल में पेंशन शुरू कराते हैं तो 9.18 फीसदी रिटर्न के साथ सालाना पेंशन मिलेगी। इसके अलावा भी इस पॉलिसी में कई बेनीफिट्स दिए जाते हैं।

कितनी मिलेगी पेंशन

LIC की इस बीमा पॉलिसी के तहत अगर आप 45 साल की उम्र में 10 लाख रूपए जमा करते हैं तो आपको सालाना 74,300 रूपए पेंशन मिलेगी। अगर इसी रकम को आप महीने में लेना चाहते हैं तो करीब 9 हजार रूपए मिलेगी। जबकि इसी पेंशन को 5, 10, 15 व 20 साल बाद शुरू कराते हैं तो यह रकम बढ़ जाएगी। साथ ही रिटर्न की कुछ शर्तो के अलावा आप इसे तीमाही, छमाही अथवा सालाना भी ले सकते हैं।

ऐसे ले सकते हैं पॉलिसी

LIC की इस पॉलिसी को आप ऑन लाइन अथवा ऑफ लाइन दोनों ही स्थिति में ले सकते हैं। एलआईसी की जीवन शांति पॉलिसी एक व्यापक वार्षिकी योजना है। जिसमें व्यक्ति व परिवार को भी लाभ मिलेगा।

Next Story