बिज़नेस

ग्राहको को झटका! PNB और BOI के बाद अब Bank of Baroda से Loan लेना होगा महंगा

Bank Of Baroda News
x
Bank Of Baroda News: भारत के प्रमुख केंद्रीय बैंक रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (Reseve Bank Of India) ने हालही में रेपो रेट (Repo Rate) मे इजाफा किया था है।

Bank Of Baroda News: भारत के प्रमुख केंद्रीय बैंक रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (Reseve Bank Of India) ने हालही में रेपो रेट (Repo Rate) मे इजाफा किया था है। इसके बाद भारत के सभी प्रमुख बैंको ने कर्ज महंगा कर दिया है। पिछले दिनों भारत के दो प्रमुख बैंक पीएनबी (Punjab National Bank), बैंक ऑफ़ इंडिया (Bank Of India) ने कर्ज महंगा कर दिया था।

अब देश के तीसरे सबसे बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (Bank Of Baroda) ने भी कर्ज की दरों में बढ़ोत्तरी करने का फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक बैंक ऑफ़ बड़ौदा (BOB) ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) यानी फंड की मार्जिनल लागत पर आधारित कर्ज की दरों को बढ़ा दिया है। बता दें कि BOB ने MCLR में 0.10-0.20 फीसदी तक की बढ़ोतरी किया है।

Repo Rate में 0.50% का हुआ इजाफा

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने बुधवार को हर दो महीने पर होने वाली मौद्रिक नीतियों की बैठक (RBI Monetary Policy Meeting) में रेपो रेट (Repo Rate) को 0.50 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया था। इसके बाद रेपो रेट बढ़कर 4.90 फीसदी हो गया है। जानकारी के अनुसार रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) द्वारा रेपो रेट में पिछले महीने यानी मई में 40 बेसिस प्वॉइंट का इजाफा किया गया था, जिसके बाद यह 4.40% हो गया था। इसका मतलब हुआ कि मई से अब तक 2 बार में रेपो रेट में 0.90 फीसदी की बढोतरी की गई है।


Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story