बिज़नेस

ये 4 पौधे लगाने के बाद अचानक से बढ़ने लगेगी धन- दौलत, जानिए!

ये 4 पौधे लगाने के बाद अचानक से बढ़ने लगेगी धन- दौलत, जानिए!
x
हमारे जीवन में धन संपत्ति का कितना महत्व है यह शायद ही किसी को मालूम न हो।

हमारे जीवन में धन संपत्ति का कितना महत्व है यह शायद ही किसी को मालूम न हो। आज के समय में बिना पैसे के जीवन कैसे चल सकता है इसका अंदाजा सभी को है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास बेशुमार दौलत हो। इसके लिए वह दिन रात मेहनत भी करता है। आज के इस लेख में कुछ ऐसे ही जानकारी देने जा रहे हैं जिसे अगर आपने कर लिया तो आप बेशुमार दौलत के मालिक बन जाएंगे। बात कर रहे हैं ऐसे 4 पौधे लगाने के संबंध में जिसके लिए कहा गया है कि यह पौधे जिसके भी घर में होते हैं आपको धनवान बनने से कोई रोक नहीं सकता है।

पौधों को लगाने से मिलते हैं कई लाभ

आज हम जिन पौधों के संबंध में बताने जा रहे हैं उनके संबंध में वास्तु शास्त्र में मान्यता है कि इन पौधों को लगाने से वास्तु दोष भी दूर होता है। साथ में धन दौलत प्राप्त होता है। साथ ही कई तरह के संकट भी दूर हो जाते हैं। इन पौधों के लिए कहा गया है कि इनमें धन को आकर्षित करने की क्षमता होती है। आइए जाने कौन से हैं वह पौधे।

तुलसी का पौधा

आमतौर पर हर घर में तुलसी का पौधा लगाने की परंपरा है। कहा गया है कि तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है। अगर तुलसी के पौधे की प्रतिदिन पूजा की जाए तो सौभाग्य प्राप्त होता है। हमें तुलसी का पौधा घर के उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। साथ ही रविवार और संध्या के समय कभी भी तुलसी पत्र नहीं तोड़ना चाहिए।

शमी का पौधा

शमी पौधे का संबंध शनि देवता से होता है। अगर आप भगवान शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो घर में अवश्य ही शमी का पौधा लगाएं। विधि विधान से प्रतिदिन पूजा करने से भगवान शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में धन दौलत की कमी नहीं रहती।

हल्दी का पौधा

हल्दी के पौधे को लगाना भी शुभ बताया गया है। इसे उत्तर पूर्व की दिशा में लगाना चाहिए। हल्दी के पौधे के नित्य प्रतिदिन पूजा करने से कई तरह की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती हैं तथा जीवन में सफलता प्राप्त होती है। हल्दी के पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं इसलिए घर में पौधा लगाएं और उसकी पूजा करें अवश्य ही लाभ प्राप्त होगा।

मनी प्लांट

यह एक वर्षभर हरा भरा रहने वाला पौधा है। इस पौधे का नाम भी इसके गुणों के अनुसार मनी प्लांट रखा गया है। कहा गया है कि यह पौधा जहां पर भी लगा रहता है वहां पैसे की कभी कमी नहीं होती। इसे धूप छांव कहीं भी लगाया जा सकता है। इस पौधे का गुण है कि यह नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर देता है। जिससे घर में बरक्कत आती है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story