बिज़नेस

Share Market Update: भारी संकट के बाद आज शेयर बाजार में शानदार उछाल! सेंसेक्स 1000 अंक उछला तो निफ्टी 16500 के ऊपर

Havells India Shares Return
x
आज शेयर बाजार (Share Market) में शानदार उछाल देखने को मिला।

Share Market 25 February Latest Update: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एशियाई बाजारों में तेजी के चलते घरेलू शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 2% तक की वृद्धि हुई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,140.58 अंक या 2.09 प्रतिशत चढ़कर 55,670.49 पर और एनएसई निफ्टी 344.10 अंक या 2.12 प्रतिशत बढ़कर 16,592.05 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में इंडस‌इंड बैंक, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और एसबीआई बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

गुरुवार को बाजार में हुई भारी गिरावट

यूक्रेन विवाद के बीच भारतीय बाजार में भी भारी गिरावट देखी गई। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स में भारी गिरावट के साथ खुला और कारोबार के दौरान करीब 2,800 अंक तक गिर गया। वहीं, बाजार बंद होने तक यह 2702 यानी 4.78% गिरावट पर था। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 815.30 अंक यानी 4.78% की गिरावट के साथ 16,247 अंक पर कारोबार कर रहा था।अगर बीते 7 दिन देखे तो घरेलू शेयर बाजार लगातार सातवें दिन गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

शेयर बाजार में शानदार उछाल

गुरुवार को सेंसेक्स में 2,700 अंक से अधिक की गिरावट हुई थी, जो लगभग 2 वर्षों में 1 दिन की सबसे बड़ी एवं भारी गिरावट है। इस दौरान निफ्टी 815 अंक टूटा इस गिरावट के चलते निवेशकों की 13 लाख करोड रुपए से अधिक की संपत्ति डूब गई। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार यूक्रेन संकट से घबराई विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 6,448.24 करोड रुपए के शेयर बेचे। इस बीच ब्रेंट क्रूड वायदा 2 फ़ीसदी की तेजी के साथ 101.20 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Next Story