
Air India, Bigbasket के बाद अब इन 5 कंपनियों पर Tata Group की नज़र

Business News: एयर इंडिया, 1MG और Bigbasket जैसी कंपनियों को खरीदने के बाद Tata Group अब 5 और कंपनियों को अपने ग्रुप में शामिल करने वाला है. टाटा जल्द ही 5 और कंपनियों को खरीदने वाला है. पता चला है कि टाटा 103 बिलियन डॉलर के कारोबारी समूह की फूड एवं बिवरेज सेग्मेंट की यूनिट जो Tata Consumer Products है उसे मार्केट में जमाने की कोशिश कर रही है. इसी लिए कंपनी पांच कंज्यूमर ब्रांड्स के अधिग्रहण को लेकर आगे बढ़ रही है.
किन कंपनियों को खरीदने वाला है टाटा ग्रुप
Tata Consumer Products के CEO सुनील डिसूजा ने बताया कि भविष्य में कंपनी का विस्तार इन-ऑर्गेनिक तरीके से होगा. Tetley Tea और Eight o'Clock Coffee बेचने वाली कंपनी कई अन्य कंपनियों को टाटा ग्रुप में शामिल करने के लिए उनसे बातचीत कर कर रही है लेकिन अबतक उन कंपनियों के नाम सामने नहीं आए हैं.
यूनिलीवर जैसी कंपनियों को टक्कर देगा टाटा
टाटा कंज्यूमर को इस सेग्मेंट में Unilever जैसी बड़ी कंपनी और मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज से सीधा कॉम्पिटिशन मिलेगा। वहीं टाटा अपनी Starbuks को भी बढ़ाने में जुटी हुई है. टाटा की मंशा है कि भारत में स्टारबक्स के कम से कम 100 आउटलेट हों. देश के 26 शहरों में स्टारबक्स के 268 स्टोर संचालित होते हैं.
टाटा अब आगे बढ़ रही है
लम्बे समय से माध्यम कारोबार कर रहे टाटा समूह ने इस साल सभी मार्केट में अपना काम बढ़ाना शुरू किया है, चाहे टाटा मोटर्स हो या फिर टाटा कॉफी और टाटा पॉवर, वहीं टाटा डिजिटल भी तेज़ी से आगे बढ़ने लगा है. एयर इंडिया को खरीदने के बाद टाटा ग्रुप अब कई कंपनियों को अपने ग्रुप में शामिल करने और मार्केट में पहले से मौजूद कंपनियों को कॉम्पिटिशन देने ले लिए तेज़ी से आगे बढ़ रहा है.




