बिज़नेस

Aadhaar-Ration Link: घर बैठे ऐसे करें आसानी से राशन कार्ड को आधार से लिंक, जानिए प्रोसेस!

UIDAI Aadhaar
x
आधार कार्ड को आसानी से राशन कार्ड (Aadhaar-Ration Link) में लिंक किया जा सकता है.

Aadhaar-Ration Link: केन्द्र सरकार आम उपभोक्ताओं को वन नेशन वन राशन कार्ड (one nation one ration Card) का लाभ देने के लिए राशन कार्ड (Ration Card) को आधार से लिंक करवा रही है। कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति का राशन कार्ड उसके मूल निवास स्थान का बना हुआ है। लेकिन वह काम धंधे या फिर नौकरी के लिए परिवार सहित देश के किसी दूसरे शहर में निवास कर रहा है। ऐसे में सरकार से मिलने वाले हर माह के राशन का लाभ नही मिलता है। लेकिन वन नेशन वन राशन कार्ड के लागू होने और आधार से लिंक होने के बाद देश के किसी भी उचित मूल्य की दुकान से राशन ले सकता है।

ऐसे करें आधार लिंक (How to do Aadhar Link)

राशन कार्ड आधार से लिंक करने से कई तरह के लाभ मिलते है। आज इंटरनेट के माध्यम से कई कार्य घर बैठे किये जा सकते हैं। इसमें एक कार्य आधार कार्ड से राशन कार्ड को लिंक करना है। बडी ही आसानी के साथ राशनकार्ड को आधार से लिंक किया जा सकता है।

ऑफलाइन भी करें (Do It Offline)

अगर किसी कारण वस आप अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कर पा रहे हैं। तो इसे आफलाइन भी लिंक करवाया जा सकता है। इसके लिए आपको एक फोटो, आधार कार्ड तथा राशन कार्ड लेकर खाद्य विभाग के कार्यालय में जाकर जमा करना होगा। जहां से आधार कार्ड का बायोमेट्रिक डेटा वेरिफिकेशन भी हो जायेगा।

आनलाइन लिंक करने के लिए कुछ जरूरी जानकारी है जैसे-ः

  • जानकारी के अनुसार राशन कार्ड आधार से लिंक करने के लिए हमें सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट को खोलना होगा।
  • इसके बाद स्टार्ट नाउ पर क्लिक कर उसे खोलें। इसे खोलने पर कई जानकारी भरनी होगी।
  • अब उस खुले हुए पेज पर अपना पता, जिला, राज्य सहित भरना होगा।
  • अगले ऑप्शन पर क्लिक करने पर अपना आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर, ई-मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर आदि बडी ही सावधानी के साथ सही-सही भरें।
  • इसे भरने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगी।
  • इसके बाद ओटीपी को भरते ही स्क्रीन पर प्रोसेस पूरा हो गया है ऐसा मैसेज मिलेगा।
  • प्रक्रिया पूरी होते ही आपका आधार आपके राशन कार्ड से लिंक हो जाएगा। तब माना सकता है कि आधार वेरीफाई हो गया।

Next Story