बिज़नेस

Aadhaar Card Update: सिर्फ एक नम्बर पर करिए कॉल और आपके आधार कार्ड में मिनटों में हो जाएगा सुधार, जानिए

UIDAI Aadhaar
x
आधार कार्ड (Aadhaar Card Update) हमारे जिंदगी का अहम हिस्सा है.

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड आज के समय में सबसे बड़ी पहचान तथा कई जगह उपयोग होने वाला जरूरी दस्तावेज है। इसमें कई बार सुधार की आवाश्यकता होती है। जिसके लिए लेगों को कई बार आधार कार्ड बानाने वाले सेंटर के चक्कर काटने पड़ते हैं। लेकिन आज का यह समाचार आपको इस समस्या से मुक्ति दिलाने वाला साबित हो सकता है। अगर आधार कार्ड में आपको कोई सुधार करवाना है तो आपको एक नम्बर पर फोन करना है और अपके आधार कार्ड में सुधार होगा। यह नम्बर यूआईडीएआई ने जारी किया है।

इस नम्बर पर करें कॉल

यूआईडीएआई द्वारा लोगों को आधार कार्ड में सुधार करवाने में हो रही परेशानी को देखते हुए एक नम्बर जारी किया है। यह नम्बर है 1947, इस नम्बर पर कॉल करने पर आपसे जानकारी ली जायेगी और सुधार किया जयेगा। यह नम्बर पूरे देश के लोगों के लिए है। कोई भी घर बैठे मात्र एक फोन कर सुधार करवा सकता है।

इन भाषाओं में कर सकते हैं बात

सबसे बडी बात तो यह है कि यह 12 भाषाओं में किसी में बात कर अपनी समस्या बताई जा सकती है। जानकारी के अनुसार 1947 के नम्बर पर फोन करने पर आप हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, गुजराती, बंगाली, , तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम, असमिया और उर्दू में बातचीत कर सकते हैं।

फोन करने का समय

जानकारी के अनुसार 1947 में अधार कार्ड में सुधार के लिए फोन करने के लिए वैसे तो आप 24 घंटे बात कर सकते हैं। लेकिन सबसे उपयुक्त समय प्रतिनिधि सुबह 7 बजे से लेकर रात 11 बजे तक कर सकते हैं। वहीं कार्य दिवस का ध्यान रखना होगा। जिसमें सोमवार से शनिवार 6 दिन लोग उपलब्ध रहते हैं।

रविवार के दिन भी काल करने पर सुधार होता है। लेकिन इस दिन सुबह 8 से बजे से शाम के 5 बजे तक ही कॉल किया जा सकता है। इस नम्बर पर काल करने पर कोई चार्ज आपके फोन से नही कटता है। यह बिल्कुल फ्री है।

Next Story