बिज़नेस

सपने में या हकीकत में दिखे सांप तो शुभ होगा या अशुभ, पढ़ ले ये खबर

सपने में या हकीकत में दिखे सांप तो शुभ होगा या अशुभ, पढ़ ले ये खबर
x
सर्प को भगवान भोलेनाथ का गण बताया गया है। सर्प का मिलना तथा सर्प का सपने में दिखना दोनों ही शुभ बताए गए हैं।

सर्प को भगवान भोलेनाथ का गण बताया गया है। सर्प का मिलना तथा सर्प का सपने में दिखना दोनों ही शुभ बताए गए हैं। सर्प को देवों की तरह पूजा जाता है। हमारे देश में कई नाग देवताओ के मंदिर है। आमतौर पर सर्प देखने या मिलने के संबंध में हमारे धर्म शास्त्र अलग-अलग तर्क देते हैं। आज हम इन्हीं तर्कों के संबंध में चर्चा कर यह जानने का प्रयास करेंगे कि आखिर सर्प दिखने या मिलने का क्या अर्थ है।

यह होते हैं विचार

  1. शिवलिंग पर लिपटा हुआ दिख जाए तो यह शुभ और मंगलकारी है। कहा गया है कि इस तरह का सर्प देखने का मतलब है कि आप पर भगवान भोलेनाथ की कृपा होने वाली है।
  2. अगर सर्प दाहिनी ओर से रास्ता काटे तो इसे शुभ बताया गया है।
  3. अगर सर्प मंदिर के बाहर दिखाई दे तो इसका मतलब है कि अवश्य ही तरक्की प्राप्त होगी। साथ ही धन लाभ होगा।
  4. अगर सर्प पेड़ से उतरता हुआ दिखाई दे तो इसे अशुभ मान क्या है ऐसे में सावधानी रखनी चाहिए। ऐसे में धन हानि होने की संम्भावना रहती है।
  5. कहा गया है कि अगर सफेद सर्प देखने को मिले चाहे वह स्वप्न में हो या हकीकत में बहुत ही शुभ और फलदाई है। सफेद सर्प का दिखना अपार धन वैभव मिलने का संकेत माना गया है।
  6. अगर कोई सर्प बाई और से आकर रास्ता काटे तो यह नुकशान का संकेत बताया गया है। ऐसी दशा में व्यक्ति को हर कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए।
  7. अगर आप किसी शिव मंदिर में सर्प को देखते हैं तो इसका मतलब है कि अवश्य ही आपकी मनोकामनाएं पूरी होगी।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story