बिज़नेस

14 करोड़ में नीलाम हुआ एक कबूतर, उसमे ऐसा क्या खास था और किसने खरीदा

14 करोड़ में नीलाम हुआ एक कबूतर, उसमे ऐसा क्या खास था और किसने खरीदा
x
A pigeon was auctioned for 14 crores:

A pigeon was auctioned for 14 crores: चीन के एक बड़े व्यापारी ने नीलामी में बिक रहे एक कबूतर को खरीदा, उस कबूतर की कीमत 150-200 रुपए नहीं बल्कि पूरे 14 करोड़ रुपए थी। अब ससुरा दिमाग में ये सवाल बार-बार घूम रहा है कि एक कबूतर में ऐसी क्या खासियत थी कि उसकी कीमत 14 करोड़ रुपए हो गई और जिस आदमी ने उसे खरीदा उसने उस कबूतर में ऐसा क्या देख लिया?

तो क्या खास है उस कबूतर में

14 करोड़ रुपए के कबूतर की नीलामी बेल्जियम के पीपा पिजन सेंटर में आयोजित हुई थी। इस कबूतर को 19 लाख डॉलर में खरीदा गया है. इसकी खासियत यह है कि यह दुनिया का सबसे तेज़ उड़ने वाला कबूतर है। यह 185Kmph की स्पीड से उड़ता है और यह दुर्लभ प्रजाति का कबूतर सिर्फ बेल्जियम में मिलता है। इस प्रजाति के कबूतर दुनियाभर में सबसे अच्छे उड़ने वाले कबूतर कहे जाते हैं। ये कबूतर 10 साल के जीवन में कई अंडे देते हैं जिनसे और कबूतर पैदा होते हैं और उनकी बिक्री होती है

विश्वयुद्ध के दौरान इन्ही प्रजाति के कबूतरों का इस्तेमा एक देश से दूसरे देश तक सन्देश पहुंचाने के लिए किया जाता था। जिस कबूतर को 14 करोड़ रुपए में नीलाम किया गया है वो एक मादा है और उसका नाम न्यू किम है। इस कबूतर ने साल 2018 में आयोजित हुई कई रेस जीती हैं। इसकी नीलामी जब हुई थी तब उसकी उम्र सिर्फ 2 साल थी लकिन अब इस कबूतर की उम्र 4 साल से ज़्यादा है।

तो 14 करोड़ में क्यों खरीदा

जैसे भारत में लोग क्रिकेट में सट्टा लगाते हैं वैसे चीन में कबूतरों की रेस होती है और लोग इसमें जमकर सत्ता खेलते हैं। जो कबूतर रेस जीतता है उसे इनाम में करोडो रुपए मिलते हैं। इसी लिए उस व्यापारी ने दुनिया के सबसे तेज़ उड़ने वाले कबूतर को इतनी महंगी कीमत में खरीदा है।

Next Story