बिज़नेस

एक ऐसा रत्न जो खतरा आने से पहले ही फट जाता है, इसके बारे में जान उड़ जाएगी आपकी नींद, जानिए

एक ऐसा रत्न जो खतरा आने से पहले ही फट जाता है, इसके बारे में जान उड़ जाएगी आपकी नींद, जानिए
x
फिरोजा रत्न एक नीले रंग का अपारदर्शी पत्थर है। इसे बृहस्पति ग्रह का पत्थर माना गया है।

फिरोजा रत्न एक नीले रंग का अपारदर्शी पत्थर है। इसे बृहस्पति ग्रह का पत्थर माना गया है। मान्यता है कि इसे धारण करने पर जीवन में असफलता दूर छूट जाती है। जीवन में केवल सफलता ही सफलता प्राप्त होती है। इस रत्न की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह खतरे को भांप कर पहनने वाले को आगाह कर देता है। इसकी विशेषता है जैसे ही पहनने वाले के ऊपर कोई खतरा आता है यह अपना रंग परिवर्तित कर देता है। ऐसे में पहनने वाले को सावधान हो जाना चाहिए।

कैसे करें धारण

ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को सबसे शुभ माना जाता है। इस ग्रह को देवगुरु भी कहा गया है। फिरोजा रत्न अष्टधातु या फिर सोने की अंगूठी में जुड़वा कर धारण करना चाहिए। इसे मध्यमा उंगली में पहनना चाहिए। साथ ही इसे शुभ घड़ी पहनना चाहिए।

रत्न धारण करने के लाभ

  1. बताया गया है कि फिरोजा रत्न धारण करने से मानसिक एकाग्रता बढ़ती है।
  2. इसे धारण करने से ज्ञान और वाणी में सुधार होता है।
  3. कहा गया है कि फिरोजा रत्न को धारण करने पर सुख समृद्धि बढ़ती है।
  4. इस रत्न को धारण करने वाले व्यक्ति का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
  5. बताया तो यहां तक जाता है कि इस रत्न को धारण करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है।
  6. इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ता है।
  7. इसे धारण करने से किसी भी तरह का नजर दोष नहीं लगता।
  8. जिन लोगों में बार-बार नजर लगने की समस्या है । उन्हें फिरोजा रत्न धारण करना चाहिए।
  9. इस रत्न को धारण करने पर विवाह मे आ रही बाधा दूर होती है।
  10. बताया गया है कि इसे धारण करने पर करियर में सफलता मिलती है।

होता है भाग्योदय

फिरोजा रत्न धारण करने से जीवन में सफलता प्राप्त होती है। इसे धारण करने वाले व्यक्ति का भाग्य उदय होता है। प्रयास कर रहे क्षेत्र में उसे अवश्य सफलता प्राप्त होगी। यह रत्न बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है इसलिए माना जाता है कि इसे धारण करने पर कई तरह की बाधाएं दूर होती हैं और व्यक्ति को जीवन में सफलता प्राप्त होती है।

नशा मुक्ति में है कारगर

जानकारी के अनुसार फिरोजा रत्न नशे की लत को भी छुड़ाने में कारगर है। जानकारों के बताए अनुसार कहा गया है कि रत्न धारण करने पर कई लोगों की नशे की लत छूट गई।

प्रेम संबंध को करता है मजबूत

फिरोजा रत्न के संबंध में कहा गया है कि इसकी खासियत है कि यह प्रेम संबंधों को मजबूत करता है। जो भी इसे धारण करने पर पति-पत्नी के बीच आपसी सम्बंध मजबूत होता है।

संकट से करता है आगाह

फिरोजा रत्न के संबंध में सबसे बड़ी बात यह कही गई है कि इस रत्न को धारण करने वाले व्यक्ति के ऊपर जैसे ही कोई संकट आने का अंदेशा होता है यह अपने आप अपना रंग बदल देता है। रत्न के इस तरह के रंग परिवर्तन से आप सतर्क हो सकते हैं।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story