बिज़नेस

8th Pay Commission BIg Alert 14 April 2023: केंद्रीय कर्मचार‍ियों के ल‍िए बड़ा अपडेट, मोदी सरकार लेने जा रही फैसला, तुरंत ध्यान दे

8th Pay Commission BIg Alert 14 April 2023: केंद्रीय कर्मचार‍ियों के ल‍िए बड़ा अपडेट, मोदी सरकार लेने जा रही फैसला, तुरंत ध्यान दे
x
8th Pay Commission 2023: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड द्वारा 8 वें वेतन आयोग को लेकर संसद में एक बयान दिया था। माना जा रहा है कि सरकार इस पर कोई बड़ा निर्णय ले सकती है।

8th Pay Commission 2023, 8th Pay Commission BIg Alert 14 April 2023: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड द्वारा 8 वें वेतन आयोग को लेकर संसद में एक बयान दिया था। माना जा रहा है कि सरकार इस पर कोई बड़ा निर्णय ले सकती है। ज्ञात हो कि सातवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 1 जुलाई से लागू होगा। इसके पहले कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में इजाफा हो सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अगले वर्ष लोकसभा का चुनाव होगा। कर्मचारियों को खुश करने सरकार इस तरह का बड़ा निर्णय ले सकती है। हालांकि चर्चा यह भी है कि आठवां वेतन आयोग अभी नहीं आएगा।

बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी

आठवां वेतन आयोग गठन होने पर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। 8 वें वेतन आयोग को लेकर संसद में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने चर्चा की थी। संभवत: लोकसभा चुनाव के बाद वेतन आयोग का गठन करने चर्चा होगी।

अभी कितना लगेगा समय

8वे वेतन आयोग का गठन वर्ष 2024 के अंत तक होगा। इसके बाद 1 से 2 वर्ष के अंदर इसे लागू किया जाएगा। ऐसे में संभावना जताई जाती है कि वर्ष 2025 के अंत तक या फिर 2026 के शुरुआत में लागू होगा। वही पता चल रहा है कि फिटमेंट फैक्टर के आधार पर सैलरी नहीं बढ़ेगी बल्कि इस बार किसी दूसरे फार्मूले का उपयोग किया जाएगा।

8 वें वेतन आयोग में अगर फिटमेंट फैक्टर को आधार रखा जाता है तो 3.68 गुना फिटमेंट फैक्टर बढ़ सकता है। ऐसे में न्यूनतम वेतन मे 44.44 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। ऐसे में कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 26000 से ज्यादा हो सकती है।

Next Story