
8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग से क्या बैंक कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी? जानें सच

8th Pay Commission
8th Pay Commission For Bank Employees Latest Update: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों को आठवें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार है। इस आयोग का गठन भले ही अभी नहीं हुआ है, लेकिन इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इसका फायदा सरकारी बैंक के कर्मचारियों को भी मिलेगा? अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि सच्चाई क्या है।
सरकारी बैंक कर्मचारी वेतन आयोग के दायरे में नहीं
अगर आप यह सोच रहे हैं कि आठवां वेतन आयोग लागू होने के बाद सरकारी बैंक कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ जाएगी, तो ऐसा नहीं होगा। सरकारी बैंक के कर्मचारी वेतन आयोग (Pay Commission) के दायरे में नहीं आते हैं। उनकी सैलरी और भत्ते भारतीय बैंक संघ (IBA) के समझौतों के आधार पर तय होते हैं। इसका मतलब यह है कि सरकारी बैंक के कर्मचारियों की वेतन वृद्धि की व्यवस्था अलग होती है, और उन्हें वेतन आयोग के नियमों का सीधा फायदा नहीं मिलता। जबकि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी और पेंशन में इस आयोग के बाद बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन बैंक कर्मचारी इस आयोग के फायदों से सीधे तौर पर नहीं जुड़े हैं।
आयोग के गठन में क्यों हो रही है देरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भले ही इस साल जनवरी में आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी हो, लेकिन अभी तक इसे लागू करने में काफी समय लग सकता है। अभी तक आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति नहीं हुई है। इसका मुख्य कारण यह है कि सरकार अलग-अलग मंत्रालयों और राज्यों से सुझाव मांग रही है, और यह प्रक्रिया अभी भी चल रही है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि जैसे ही सभी जरूरी सुझाव मिल जाएंगे, आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति हो जाएगी। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि अधिसूचना "उचित समय पर" जारी कर दी जाएगी। लाखों सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स अब इस इंतजार में हैं।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




