बिज़नेस

7th Pay Commission DA Hike Big Alert 16 April 2023: कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़! 3% बढ़ाया DA, महिलाओं को भी मिलेगा ₹1500 मासिक भत्ता

7th Pay Commission DA Hike Big Alert 16 April 2023: कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़! 3% बढ़ाया DA, महिलाओं को भी मिलेगा ₹1500 मासिक भत्ता
x
7th Pay Commission DA Hike 2023: देश के हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। सरकार की इस घोषणा के बाद कर्मचारियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

7th Pay Commission DA Hike Big Alert 16 April 2023, 7th Pay Commission News, 7th Pay Commission DA Hike 2023: केंद्र सरकार ने हाल के दिनों में केंद्रीय कर्मचारियों के DA ने बढ़ोतरी की थी। अब देश के हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। सरकार की इस घोषणा के बाद कर्मचारियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बताया गया है कि कर्मचारी लंबे समय से डीए बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। जिसे अब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लागू कर दिया है।

हिमांचल दिवस पर की घोषणा

जानकारी के अनुसार हिमांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 76वें हिमंचल दिवस के अवसर पर राज्य के कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। सरकार की इस घोषणा से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को लाभ प्राप्त होगा।

कितना हुआ डीए

हिमाचल सरकार के द्वारा राज्य के कर्मचारियों के डीए मे 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। बढ़ोतरी के पूर्व कर्मचारियों को 31 प्रतिशत डीए दिया जा रहा था। बढ़ोतरी के बाद अब राज्य के कर्मचारियों को 34 डीए दिया जाएगा।

सरकार के इस फैसले से हिमाचल प्रदेश के करीब 2.15 लाख कर्मचारियों को लाभ प्राप्त होगा। साथ ही बताया गया है कि 1.90 लाख पेंशन भोगियों को इस बढे हुए डीए का लाभ मिलेगा। सरकार पर करीबन 500 करोड रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

महिलाओं को मिलेगा 1500 रुपए महीना

पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषणा पत्र में वादा को अब पूरा करते हुए प्रदेश महिलाओं को जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है उन्हें 15 सो रुपए महीना देने का ऐलान किया है। भुगतान की प्रक्रिया जून 2023 से शुरू होगी।

Next Story