Jobs

Latest Sarkari Naukri 2022: पशुपालन विभाग में 600 नए पद स्वीकृत, बहुत जल्दी होने वाली है भर्ती

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत
26 April 2022 7:06 PM IST
Updated: 2022-04-26 13:36:32
Indian Railway Recruitment 2022
x
गहलोत सरकार ने पशुपालन विभाग (Rajasthan Pashupalan Vibhag Bharti 2022) में 600 नए पद सृजित किए हैं।

Rajasthan Animal Husbandry Department Vacancy 2022: ऐसा बहुत कम ही सरकार हैं जो पद का सृजन कर भर्ती करें। कई सरकारों ने तो रिटायमेंट के साथ पद ही समाप्त कर दिए थे। लेकिन अब राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने बेरोजगारों की पीड़ा समझते हुए शिक्षा विभाग के बाद अब पशु चिकित्सा क्षेत्र में बहुत बड़ा बदलाव करने जा रही है। गहलोत सरकार ने पशुपालन विभाग (Rajasthan Pashupalan Vibhag Bharti 2022) में 600 नए पद सृजित किए हैं। ऊपर बहुत जल्दी भर्ती होने वाली है। इसके लिए गहलोत सरकार ने बजट भाषण में कहा था। जिसे पूरा करने की दिशा में तेजी के साथ कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

खोले जाएंगे नए चिकित्सा उपकेंद्र

300 नए पशु चिकित्सा उपकेंद्र खोलने की घोषणा की गई थी। जिसके लिए सभी उप केंद्रों को खोलने के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले एक 2 महीने के अंदर सभी उप केंद्र खोल दिए जाएंगे।

पशु चिकित्सा छात्रों का बड़ा स्टाइपेंड

गहलोत सरकार ने एक और सुधार करते हुए पशु चिकित्सा शिक्षा के छात्रों का स्टाइफंड बढ़ा दिया है। अब स्टाइफंड की राशि 3500 से बढ़ाकर 14000 रुपए कर दिया गया है। सीएम अशोक गहलोत ने अपने बजट भाषण में इसकी घोषणा की थी। उसी समय संकेत दिए गए थे कि मार्च के बाद इस राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। जिसके लिए कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने स्टाइपेंड बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा 5 रुपए का अनुदान

मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना के तहत दुग्ध उत्पादकों को 5 रुपए प्रति लीटर अनुदान राशि दिए जाने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए भी बजट में सीएम द्वारा घोषणा की गई थी। जिसमें कहा गया था कि अब अनुदान राशि 2 रुपए से बढ़ाकर 5 रुपए की जाएगी।

राजस्थान की गहलोत सरकार प्रदेश में विकास के लिए संकल्पित है। सीएम अशोक गहलोत का कहना है कि वह अपने जनता से किए गए वादे को पूरा करने का हर संभव प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार गहलोत सरकार बजट भाषण में जितनी भी घोषणाएं की थी उसे अमलीजामा पहनाने के भरपूर प्रयास हो रहे हैं। बजट भाषण के बाद लगभग पूरे होने के कगार पर है।

Next Story