बिज़नेस

मुकेश अम्बानी ने शुरू की अपने पिताजी की पुरानी परम्परा, पढ़िए पूरी खबर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:26 AM GMT
मुकेश अम्बानी ने शुरू की अपने पिताजी की पुरानी परम्परा, पढ़िए पूरी खबर
x
मुकेश अम्बानी ने शुरू की अपने पिताजी की पुरानी परम्परा, पढ़िए पूरी खबर NEW DELHI: मुकेश अम्बानी ने अपने पिताजी की पुराणी परम्परा को

मुकेश अम्बानी ने शुरू की अपने पिताजी की पुरानी परम्परा, पढ़िए पूरी खबर

NEW DELHI: मुकेश अम्बानी ने अपने पिताजी की पुराणी परम्परा को शुरू कर दिया है.रिलायंस के साथ दोनों हुआ। धीरूभाई अंबानी ( Dhirubhai Ambani ) के समय में शुरू हुई परंपरा को बेटों के बंद कर दिया था, लेकिन एक बार फिर से बदले हुए स्वरूप में दोबारा शुरू किया। जी हां, यह परंपरा है हर साल कंपनी शेयर होल्डर्स को डिविडेंड ( Share Holders Dividend ) के साथ डिस्काउंट कूपन ( Reliance Discount Coupon ) भेजना।

भाजपा पर बरसे गहलोत कहा मायावती भाजपा के इशारे पर बयानबाजी कर रही हैं

काफी सालों के बाद एक बार फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर होल्डर्स ( Reliance Industries Share Holders ) को डिस्काउंट कूपन भेजा है। पहले कूपन विमल क्लोदिंग का भेजा जाता था। अब रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल का भेजा गया है, जहां पर इलाज कराने पर आपको 15 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा।

डिविडेंड लेटर के साथ मिला कूपन रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से अपने शेयरधारकों को वर्ष 2019-20 के लिए फुली पेडअप शेयर्स पर 6.50 रुपए का डिविडेंड दिया है। जिसके साथ शेयर होल्डर्स को मेल भी भेजा गया है, जिसके नीचे एक कूपन है। जानकारी के अनुसार शेयर होल्डर्स को रिलायंस फाउंडेशन द्वारा चलाए सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पटल एंड रिसर्च सेंटर, मुंबई में कुछ सर्विस में 15 फीसदी का डिस्काउंट पा सकते हैं।

यह मिलेगा डिस्काउंट - हॉस्पिटल रूम चार्ज पर डिस्काउंट - पैथलॉजी और रेडियोलॉजी में डिस्काउंट - एक्सीक्यूटिव हेल्थ चेकअप में डिस्काउंट। - मेल का प्रिंट आउट देकर फायदा लिया जा सकता है। - कूपन 30 सितंबर 2021 तक वैलिड है। - शेयर होन्डर्स से किसी और को ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं।

Covid-19 के मामले तेजी बढ़ने के कारण महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में lockdown को 31 अगस्त तक बढ़ाया

पहले विमल फैब्रिक्स का मिलता था डिस्काउंट जानकारों की मानें तो 90 के दशक में धीरूभाई अंबानी के समय रिलायंस शेयर होल्डर्स को डिस्काउंट कूपन दिया जाता था। यह कूपन विमल फैब्रिक्स का होता था और उसका इस्तेमाल देश के चुनिंदा विमल डीलर के पास होता था। यह कूल प्रत्येक वर्ष रिलायंस के डिविडेंड चेक के साथ दिया जाता था। बाद में इस कूपन को देना बंद कर दिया गया। काफी सालों के बाद इसे दोबारा से शुरू किया गया है।

कर्जमुक्त हो गई है कंपनी वास्तव इसकी शुरूआत तब शुरू की गई है जब रिलायंस इंडस्ट्रीज पूरी तरह से कर्जमुक्त हो गई है। ताज्जुब की बात तो ये है कि कंपनी को कर्जमुक्त बनाने का लक्ष्य दिसंबर 2020 रखा गया था, लेकिन कंपनी समय से 6 महीने पहले यानी 2020 में ही पूरी तरह से कर्जमुक्त हो गई। रिलायंस के साथ जियो भी कर्जमुक्त हो चुकी है। आपको बता आज कंपनी अपने तिमाही नतीजे भी जारी करने वाली है।

उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में 100 से ज्यादा हत्या करने वाला डॉक्टर पकड़ाया, और कितनी हत्या की याद नहीं….

[signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story