बिज़नेस

500 And 1000 Note Latest Update: 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को लेकर RBI ने किया बड़ा खुलासा, फिर से चलेंगे वही पुराने नोट

500 And 1000 Note Latest Update: 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को लेकर RBI ने किया बड़ा खुलासा, फिर से चलेंगे वही पुराने नोट
x

500 NOTE 

500 And 1000 Note Latest Update: सोशल मीडिया में इन दिनों एक पत्र वायरल हो रहा है। जिसमें 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को बदलने का दावा किया गया है।

500 And 1000 Note Latest Update: केंद्र सरकार के आदेश के बाद कोई नोटबंदी में 500 और 1000 के नोट बेकार हो गए थे। इसके लिए एक समय अवधि निश्चित की गई। कहा गया था कि इस समय अवधि तक 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को बदल लिया जाए अन्यथा समय अवधि समाप्त होने के बाद वह नोट रद्दी और कागज के टुकड़े के समान हो जाएंगे। आज पूराने 500 और 1000 रुपए के नोट रद्दी के टुकड़े के समान है। लेकिन हाल के दिनों में नोटों को बदलने आरबीआई द्वारा एक लेटर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल है। आखिर इसकी क्या सच्चाई है आइए जाने।

सोशल मीडिया की खबर

सोशल मीडिया में इन दिनों एक पत्र वायरल हो रहा है। जिसमें बताया गया है कि 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को बदलने का दावा किया गया है। कहा गया है कि भारतीय डिमानेटाइज्ड नोट को एक्सचेंज करने की सुविधा और आगे बढ़ा दी गई है।

जाने पूरी सच्चाई

सोशल मीडिया में वायरल इस खबर को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। ऐसे में खबर की सच्चाई का पता लगाना आवश्यक हो गया। जब इस खबर की गंभीरता को देखते हुए प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक टीम द्वारा जांच की गई पता चला कि यह सब फेक है।

खबर के संबंध में कोई भी पुष्ट जानकारी नहीं मिली। पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में कहा कि विदेशी नागरिकों के लिए 500 और 1000 के पुराने नोट एक्सचेंज करने की सुविधा को और आगे बढ़ाने का दावा फेक है। सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है।

ज्ञात हो कि विदेशी नागरिकों के लिए इंडियन डेमोनेटाइज नोट को बदलने की सुविधा 2017 में समाप्त हो गई है। इन नोटों को लेकर सरकार ने समय अवधि बढ़ाने का कोई भी आदेश नहीं जारी किया है। ऐसे मे कहा जा सकता है कि सोशल मीडिया में चल रही है खबर पूरी तरह से फेक है।

Next Story