बिज़नेस

21000 रूपए में मिल रहा 1 आम

21000 रूपए में मिल रहा 1 आम
x
21000 रूपए में मिल रहा 1 आम! 1 mango available for Rs 21000

World Most Expensive Mango: आम तो आपने बहुत देखे और खाए होंगे। आज इंटरनेट के जमाने में जिन आमो का स्वाद आपने नहीं लिया होगा उनके बारे में सुनो तो अवश्य ही होगा। लेकिन आज हम एक स्पेशल आम के बारे में बताने जा रहे हैं। जो जापान और अब भारत में भी पैदा होता है। इस आम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.7 लाख रुपए प्रति किलो है। वहीं भारत में एक पीस आम की कीमत 21000 रुपए के करीब है।

आम में क्या है खासियत

जब इतने महंगे आम की चर्चा हो रही है तो अवश्य ही मन में एक प्रश्न उठता होगा कि आखिर इस आम में क्या खासियत है। तो चलिए हम आपको बता देते हैं की इस आम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कई तरह के फलों का स्वाद देता है। इस आम में मिठास भी इतनी है कि ज्यादा मीठा खाने वाला भी मना नहीं कर सकता। तो वह कम मीठा खाने वाला भी बड़े रुचि के साथ पसंद करेगा। इसमें मिठास के अलावा नारियल का स्वाद तथा अनानास का स्वाद और सुगंध मिलता है।

भारत में कहां है पैदावार

जानकारी के अनुसार यह आम खास तौर पर जापान में क्यूशू प्रांत के मियांजाकी शहर में पाया जाता है। इस आम का नाम ताइयों नो तमंगो है। लेकिन यही एक आम बिहार के पूर्णिया जिले में मौजूद है। साथ ही यह भी बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में इसके कई पेड़ मौजूद है।

कीमत होश उड़ाने वाले हैं

इस आम के बारे में सुना तो जा सकता है लेकिन इसे खरीद कर चखने का संयोग बहुत कम लोगों को प्राप्त होगा। इस आम की कीमत ही इतनी ज्यादा है की आम तौर पर सामान्य व्यक्ति इसे खरीद नहीं सकता। क्योंकि इस आम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.7 लाख रुपए प्रति किलो है। फिर भी जानकारी तो रखनी ही चाहिए। वहीं भारत में एक पीस आम की कीमत 21000 रुपए के करीब है।

Next Story