बॉलीवुड

सिद्दू मूसेवाला के आखिरी गाने SYL को यूट्यूब से क्यों हटा दिया गया?

सिद्दू मूसेवाला के आखिरी गाने SYL को यूट्यूब से क्यों हटा दिया गया?
x
Why Siddu Musewala's SYL Song Removed From YouTube: एक दिन पहले से मूसेवाला का आखिरी गाना SYL रिलीज हुआ था

Why Siddu Musewala's SYL Removed From YouTube: पंजाबी सिंगर सिद्ध मूसेवाला के मरने के बाद उनका आखिरी गाना SYL यूट्यूब में एक दिन पहले ही रिलीज हुआ था, गाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि यूट्यूब ने वह गाना ही रिमूव कर दिया। यूट्यूब द्वारा लिए गए इस एक्शन के खिलाफ मूसेवाला के फैंस में काफी नाराजगी है. लोग पूछ रहे हैं कि SYL गाने में ऐसा क्या था जो यूट्यूब के नियमों को तोड़ रहा था?

मूसेवाला के लास्ट सांग का नाम SYL मतलब (Sutlej-Yamuna Link canal) था इस गाने ने अपलोड होते ही धमाल मचा दिया था. लेकिन भारत सरकार के कहने पर इस गाने को विवादित बताया गया और चैनल से इसे हटा दिया गया.

यूट्यूब से हट गया SYL

फैंस को मूसेवाला के गाने का यूट्यूब से हटने का तब पता चला जब SYL सर्च करने पर लिखकर आया कि लीगल कंप्लेंट के चलते इस कंटेंट को हटा दिया गया है. मूसेवाला के फैंस इस बात से काफी नाराज हो गए हैं और इसके लिए यूट्यूब और सरकार को कोस रहे हैं. जाहिर है मूसेवाला मरने के बाद भी अपने फैंस को अपने गानों से इन्फ़्लुएंस कर रहे हैं. लेकिन सरकार को SYL Song से ऐसी क्या दिक्क्त थी जो युथ में दरार पैदा कर सकती थी? चार घंटे में इस गाने के 2.3 करोड़ व्यूज चले गए थे.

सिद्धू मूसेवाला के SYL गाने में क्या विवादित था

What was controversial in Sidhu Moosewala's SYL song: बता दें की हमेशा से ही सतलुज-यमुना लिंक नहर का मुद्दा इन दोनों क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए विवाद और चर्चा का विषय रहा है। ये मामला कोर्ट में भी चल रहा है। 4 मिनट 9 सेकेंड के SYL में पानी हरियाणा को नहीं देने वाले शब्दों का विरोध करते हुए हरियाणवी कलाकार गजेंद्र फौगाट ने विरोध जताया था और इसे बैन करने की मांग भी उठाई थी। मूसेवाला ने नहर का पानी हरियाणा ना सप्लाई करने जैसे बोल अपने SYL में बोले थे. विरोध करने वालों को लगता है कि सिंगर के SYL गाने से सिख और जाटों के बीच दरार पैदा हो सकती है. इसी लिए इस गाने को बैन करने की मांग उठाई गई और सरकार ने ऐसा करवा भी दिया।


Next Story