
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- Wedding Bells for KL...
Wedding Bells for KL Rahul and Athiya Shetty: पक्की हुई केएल राहुल-आथिया शेट्टी की शादी? इस डेट को रचाएंगे शादी

Wedding Bells for KL Rahul and Athiya Shetty: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी शादी की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) अपनी बेटी आथिया शेट्टी की शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हाई प्रोफाईल कपल का विवाह जनवरी 2023 में होना तय है। वेडिंग के लिए वेन्यू से लेकर कपल के आउटफिट्स तक सेलेक्ट कर लिए गए हैं। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के डेब्यू फिल्म तड़प के प्रीमियर के दौरान केएल राहुए एवं आथिया शेट्टी ने अपने रिलेशनशिप को ऑफीसियल किया था।
बेटी आथिया की शादी की तैयारियों में जुटे सुनील शेट्टी
बॉलीवुड में एक और ग्रैंड वेडिंग होने वाली है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी इस अगले साल के पहले माह यानि जनवरी 2023 में होने जा रही है।मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पिता सुनील शेट्टी अपने बेटी आथिया शेट्टी की शादी की तैयारियों में अभी से जुट गए हैं। शादी की 21 जनवरी 2023 को होना बताई जा रही है, इसके लिए शेट्टी परिवार तैयारियों में जुट गया है। सुनील शेट्टी शादी को परफेक्ट रूप देना चाहते हैं इस वजह से उन्होने तैयारियां तेज कर दी है।
शेट्टी परिवार में लंबे समय बाद कोई शादी कार्यक्रम होने जा रहा है, इस वजह से पूरा परिवार काफी उत्साहित भी है। सुनील शेट्टी ने केएल राहुल और आथिया शेट्टी की विंटर यानि 21 जनवरी 2023 को होने वाली शादी को लेकर मुंबई का बेस्ट पांच सितारा होटल, केटरर्स और डिजाईनर्स बुक कर लिए हैं।
ग्रैंड वेडिंग होगी
आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी एक ग्रैंड वेडिंग होगी। इस शादी में सिने जगत से लेकर खेल, उद्योग और राजनीति जगत तक के लोग शरीक होंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की वेडिंग (Virat Kohli Anushka Sharma Wedding) के बाद अब यह पहली शादी है जो किसी क्रिकेटर और सिने स्टार के बीच हो रही है। इस वजह से सुनील शेट्टी इस शादी को बेहद शानदार तरीके से करना चाह रहें हैं। हालांकि अभी तक उनके शादी के बारे में जो भी ख़बरें हैं वे ऑफिसियल नहीं हैं। इसके पहले भी कपल की शादी की चर्चाएं कई बार चल चुकी हैं।
कपल के पास इस साल शादी करने का समय नहीं
इसके पहले अथिया के करीबी दोस्त ने मीडिया को बताया था कि शादी की अफवाहें सच नहीं हैं। उन्होंने कहा, "यह सच नहीं है। इस साल कोई शादी नहीं होने वाली है।"
कपल ने खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट
बता दें, हाल ही में अथिया और केएल राहुल ने मुंबई के बांद्रा के कार्टर रोड पर जो अपार्टमेंट रेंट पर लिया है। वह सी-फेसिंग 4 बीएचके अपार्टमेंट है। यह बिल्डिंग के 8वें फ्लोर पर है और इसका किराया 10 लाख रुपए है। फिलहाल क्रिकेटर राहुल बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में खेलने में व्यस्त हैं, कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थति में वे पहले टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी संभालते हुए नजर आएँगे। वहीं अभिनेत्री आथिया शेट्टी अपने फ़िल्मी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




