
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- विराट और अनुष्का की...
विराट और अनुष्का की लाडली वामिका ने पहली बार कहा मम्मा, शेयर किया वीडियो

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat Kohli and Anushka Sharma) नए साल को बेहद खूबसूरत अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने फैंस के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो के जरिए लोगों को शुभकामनाएं भेजी, लेकिन उन्होंने एक ऐसा सरप्राइज अपने फैंस को दिया है। जिससे सभी फैंस काफी खुश दिख रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने हाल में ही एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी बेटी वामिका 'मम्मा' शब्द पुकारते हुए सुनी जा रही है।
अनुष्का शर्मा ने शेयर किया वीडियो (Anushka Sharma shared video)
फैंस विराट और अनुष्का की बेटी वामिका की 'मम्मा' कहते हुए सुनकर बेहद एक्साइटिड है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अनुष्का एक पार्क (park) में बैठी है और पीछे से वामिका की प्यारी आवाज सुनाई दे रही है। लेकिन उनका चेहरा वीडियो में नजर नहीं आ रहा था। अनुष्का ने इस प्यारे से वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था। तब से अब तक कई फैन पेजों ने इसे दोबारा से शेयर किया है।
हालांकि अनुष्का और विराट दोनो ही अपनी बेटी की फोटो पब्लिकली शेयर नहीं की है। यही वजह है कि फैंस बेताबी से वमिका की झलक पाने के लिए सोशल मीडिया की पोस्ट पर नजर बनाए रखते है। कुछ दिनों पहले वमिका की पब्लिकली देखा गया, तो उस दौरान विराट ने कैमरा पर्सन से रिक्वेस्ट की। वे उनकी बेटी की तस्वीरे न क्लिक करे और ऐसा ही हुआ।
हाल में ही अभिनेत्री ने बगैर मेकअप अपने नेचुरल लुक के साथ 2022 का स्वागत करते हुए सनकिस्ड रियल साझा की थी। इसमें अनुष्का बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थी और कैमरे के सामने बेहद सहज तरीके से पोज देते हुए। अपने चमकदार बालों को लहराते हुए नजर आ रही थी। वही अनुष्का के पति आइरीन कंट्री लॉज में नए साल 2022 के सेलिब्रेट किया।




