
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- Vicky Kaushal Affair:...
Vicky Kaushal Affair: Katrina Kaif से पहले इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे Vicky Kaushal, दोनों के ब्रेकअप के बारे में जान रो देंगे आप

Vicky Kaushal Affair: कैटरीना से पहले इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे विक्की कौशल
'Uri' फिल्म से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले दमदार एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हाल ही में विक्की और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने शादी रचाई है और दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि कैटरीना को डेट करने से पहले विक्की एक और मशहूर एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे।
खबरों के मुताबिक, विक्की कौशल और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी (Harleen Sethi) का ब्रेकअप फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' की सफलता के दौरान हुआ था। एक समय था जब यह पंजाबी मुंडा हरलीन के प्यार में पूरी तरह लट्टू था।
विक्की से अलग होने के बाद हरलीन सेठी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने लिखा था:
"मैंने जहां से शुरुआत की थी, मैं आज वहीं आ गई हूं। मैंने यह रास्ता खुद नहीं बनाया बल्कि बिना डरे कुदरत की इच्छा का स्वागत किया। मैंने उस 'स्वयं' को ढूंढा जो एक बड़े तालाब में छोटी मछली जैसी थी। मैंने परफॉर्मेंस और नर्वसनेस दोनों देखी है और हर दिन को जिया है। मुझे किसी ने नहीं बनाया, मैंने अपना रास्ता खुद तय किया है। मैं ब्रेकअप से टूटी नहीं हूं। जीत मेरे घाव नहीं भर सकती और हार मुझे मार नहीं सकती। मैं खुद में पूर्ण हूं... मेरा अपना स्वैग है और मैं खुद के लिए एक टैग हूं।"
जानकारी के मुताबिक, विक्की और हरलीन साल 2019 में एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, कुछ महीनों के बाद ही दोनों के रास्ते अलग हो गए। ब्रेकअप की सटीक वजह तो सामने नहीं आई, लेकिन हरलीन ने एक इंटरव्यू में संकेत दिया था कि कैसे 'उरी' की अपार सफलता के बाद विक्की के व्यवहार में बदलाव आने लगा था।




