बॉलीवुड

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant से कहा- 'एक बार I Love You कह दो', वायरल हुआ वीडियो तो एक्ट्रेस ने बताया सच

Aaryan Puneet Dwivedi
19 Oct 2022 11:58 AM IST
Urvashi Rautela Viral Video
x

Urvashi Rautela Viral Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अक्सर सोशल मीडिया में एक्टिव रहती हैं. उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे बार-बार कह रही हैं, 'एक बार I Love You कह दो'. इस वीडियो को लोग टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से जोड़कर देख रहें हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अक्सर सोशल मीडिया में एक्टिव रहती हैं. उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे बार-बार कह रही हैं, 'एक बार I Love You कह दो'. इस वीडियो को लोग टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से जोड़कर देख रहें हैं. अब वीडियो को लेकर एक्ट्रेस ने सच बताने की कोशिश की है. आइये जानते हैं इस आई लव यू पोस्ट में उर्वशी रौतेला का क्या कहना है.

क्या है वायरल वीडियो में...

इन दिनों उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया में पहले से अधिक एक्टिव हैं. वे भारत के समर्थन में टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया भी पहुंची हुई हैं और अक्सर टीम इंडिया के मैच देखते हुए स्टेडियम में नजर आ जाती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें वे बार-बार किसी से कहती दिख रही हैं कि 'एक बार आई लव यू कह दो. एक बार आई लव यू बोल दो प्लीज.' उर्वशी ने जैसे ही ये वीडियो पोस्ट किया. ये बात इंटरनेट पर वायरल हो गई.



वीडियो को लेकर उर्वशी रौतेला ने दी सफाई

वीडियो वायरल होने के बाद एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने सफाई देते हुए सोशल मीडिया में लिखा, 'इन दिनों में आई लव यू वीडियो वायरल हो रहा है. मैं साफ कर देना चाहती हूं कि ये वीडियो सिर्फ एक्टिंग मकसद से था. ये एक डायलॉग सीन के लिए डायरेक्ट किया गया था. ना ही ये किसी स्पेशल व्यक्ति के लिये था और ना ही वीडियो कॉल का हिस्सा है.'


उर्वशी रौतेला की सफाई


ऋषभ पंत से किया गया कनेक्ट

काफी वक्त से ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के रिलेशनशिप की चर्चा हो रही है. इसलिये उर्वशी इंस्टाग्राम पर जो भी पोस्ट करती हैं, उसे ऋषभ पंत से जोड़ कर देखा जाता है. आई लव यू वीडियो के साथ भी ऐसा हुआ. पर अब उर्वशी ने क्लीयर कर दिया है कि ये वीडियो सिर्फ एक डायलॉग है. वहीं अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उर्वशी रौतेला इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं.

कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि उर्वशी, ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया को चियर करने गई हैं. वहीं कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि उर्वशी ऑस्ट्रेलिया किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में गई हैं. अब उर्वशी वहां क्यों हैं और किस काम के लिये गई हैं. ये भी जल्द ही पता चल जाएगा.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story