बॉलीवुड

Upcoming Bollywood Movies List: एक क्लिक में जानिए शाहरुख, सलमान, आमिर खान और अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवीज

Aaryan Puneet Dwivedi
4 Jun 2022 4:26 PM IST
Upcoming Bollywood Movies List
x

Upcoming Bollywood Movies List

Upcoming Bollywood Movies List: कोरोना काल के बाद एक बार फिर फ़िल्में ट्रैक पर हैं. बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख़, सलमान, आमिर खान और अक्षय कुमार के पास कई फिल्मों के प्रोजेक्ट्स हैं आइये उनके बारे में जानते हैं.

Upcoming Bollywood Movies List: कोरोना काल के बाद एक बार फिर फ़िल्में ट्रैक पर हैं. बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार के पास कई फिल्मों के प्रोजेक्ट्स हैं. आइये जानते हैं कि आपके सुपरस्टार की कौन-कौन सी फिल्में 2022 एवं 2023 में रिलीज होने जा रही हैं.

शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान लंबे समय से बड़े परदे से दूर हैं. 2018 में उनकी आखिरी फिल्म जीरो (Zero) रिलीज हुई थी. इसके बाद बॉलीवुड के किंग खान की कोई भी फिल्म बड़े परदे पर नहीं आई है. उनके फैंस उन्हें बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं. हांलाकि इस साल भी शाहरुख़ खान की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. अब उनकी अगली फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज होगी. फिलहाल उनकी 3 फ़िल्में अगले साल बैक तो बैक आ रही हैं, जिनकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है.

Shahrukh Khan Upcoming Movies List

  1. Shahrukh Khan's Cameo in Bollywood Mega Budget Film 'Brahmastra' (Unofficial), Release Date 9 September 2022
  2. Pathaan, Release Date 25 January 2023
  3. Jawan, Release Date 2 June 2023
  4. Dunki, Release Date 22 December 2023

सलमान खान

सलमान खान भी इन दिनों शूटिंग में काफी व्यस्त हैं. उनकी बैक तो बैक फिल्में रिलीज होंगी. इस साल के अंत में उनकी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' रिलीज होगी. यह 2014 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'वीरम' की रीमेक है. इसके बाद सलमान खान 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही शाहरुख़ खान की फिल्म 'पठान' में कैमिया के रूप में नजर आएँगे. फिर अप्रैल 2023 में सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 रिलीज होगी.

Salman Khan Upcoming Movies List

  1. Kabhi Eid Kabhi Diwali, Release Date 30 December 2022
  2. Salman Khan's Cameo in 'Pathaan', Release Date 25 January 2023
  3. Tiger 3, Release Date 21 April 2023

Aamir Khan Upcoming Movies List

  1. Laal Singh Chaddha, Release Date 11 August 2022

Akshay Kumar Upcoming Movies List

  1. Samrat Prithviraj, Released on 3 June 2022
  2. Raksha Bandhan, Release Date 11 August 2022
  3. Mission Cindrella, Release Date 2022 (Not Announced)
  4. Ramsetu, Release Date 24 October 2022
  5. Selfi, Release Date 2023 (Not Announced)
  6. Gorkha, Release Date 2023 (Not Announced)
  7. OMG 2, Release Date 2023 (Not Announced)
  8. Bade Miyan Chote Miyan, Release Date Christmas 2023 (Unofficial)
Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story