बॉलीवुड

जेल में भी ठग राज सुकेश ने जमा ली थी महफ़िल, जेल अधिकारियों ने डकारे 12 करोड़, खुलासा होने पर 82 लोगो पर केस दर्ज

जेल में भी ठग राज सुकेश ने जमा ली थी महफ़िल, जेल अधिकारियों ने डकारे 12 करोड़, खुलासा होने पर 82 लोगो पर केस दर्ज
x
तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर के पत्र से हड़कम्प, जेल के अधिकारियों सहित 82 लोगो पर मामला दर्ज

नई दिल्ली। बहुचर्चित ठगराज सुकेश चंद्रशेखर की तिजोरी का खजाना ऐसा है कि इसमें हर कोई डूबता ही जा रहा है। बॉलीबुड से लेकर तमाम लोगो ने उसके पैसों से ऐसो आराम के संसाधन जुटाए है तो वही जेल में बंद सुकेश ने एक बार फिर जेल अधिकारियों को अपने खजाने से कठघरे में खड़ा कर दिया है। जांच एजेसीं के साथ ही दिल्ली हाई कोर्ट ने भी इसे अपने संज्ञान में ले लिया है और अधिकारियों की जानकारी मांगी है।

डीजी पर पैसे वसूलने का आरोप

तिहाड़ जेल में बंद ठगराज सुकेश चंद्रशेखर ने डीजी पर डरा-धमकाकर पैसे वसूलने का सनसनी खेज आरोप लगाया है। खबरों के तहत सुकेश ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को लिखित जानकारी दी है। जिसमें सुकेश का आरोप है कि जेल के डीजी उससे करोड़ो रूपये वसूल चुके हैं।

82 लोगो पर मामला दर्ज

खबरों के तहत सुकेश मामले में दिल्ली पुलिस ने अभी तक 82 अधिकारियों के खिलाफ केस रजिस्टर्ड किया है और अब तक 19 लोगो को सलाखों के पीछे पहुचा चुकी है। जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है ये सभी जांच एजेंसी के निशाने पर हैं।

सुख-सुविधाओं के लिए देता रूपये

जेल में बंद सुकेश जेल में सुविधा लेने के लिए जेल के लोगों पर जमकर पैसे खर्च कर था। आरोप है कि सुकेश जब रोहिणी जेल में बंद था, तब उसने अपनी सुख-सुविधाओं और आराम के लिए जेल प्रशासन से लेकर कई कर्मचारियों और अधिकारियों को लाखों रुपए महीने दिए थे।

इस तरह की मिलती थी सुविधा

खबरों के अनुसार जेल के बैरक में सुकेश मोबाइल फोन, लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहा था। उसे कीमती शराब और फाइव स्टार होटल से खाना जेल में आता था। सुकेश जिन लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहा था, ये सब गुर्गे उनसे पैसा लेकर सुकेश के कहे मुताबिक जेल अधिकारियों तक पहुंचाते थे।

बॉलीवुड हासीनाएं भी रही सम्पर्क में

सुकेश ने बॉलीवुड हासीनाओं पर भी जमकर रूपये लुटाए है। ईडी की जांच में जैकलीन फर्नांडिस, नोरा फतेही सहित कई सेलिब्रेटी के नाम भी सामने आए हैं। तो वही जैकलीन से अब तक 7 करोड़ के सम्पत्ति की वसूली की जा चुकी है। दरअसल ईडी की जांच में जो जानकारी सामने आई थी। उसके तहत सुकेश और जैकलीन के बीच जनवरी 2021 में बातचीत शुरू हुई थी। तिहाड़ जेल में बंद रहते हुए भी सुकेश फोन पर जैकलिन से बात करता था। वह जैकलीन को करोड़ों रुपए के महंगे गिफ्ट दे चुका है। इनमें 52 लाख का एक अरबी घोड़ा, 9-9 लाख रुपए की 3 पर्शियन बिल्लियां, डायमंड सेट्स जैसे महंगे गिफ्ट हैं। साथ ही उसने जैकलीन की मां को पोर्शे कार गिफ्ट की थी।

सुकेश ने इस तरह से की कमाई

सुकेश चंद्रशेखर कर्नाटक के बेंगलुरु का रहने वाला है। वह बेहतरीन लाइफस्टाइल जीने के लिए 17 साल की उम्र से ही लोगों को ठगना शुरू कर दिया था। बेंगलुरु में ठगी करने के बाद उसने चेन्नई और दूसरे शहरों में भी लोगों को निशाना बनाया। उसके निशाने पर टॉप पॉलिटिशियन, बिजनेसमैन से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज रहे हैं।

सुकेश हाई-प्रोफाइल लोगों को फोन कर खुद को बड़ा सरकारी अफसर बताता था। 2007 में उसने खुद को बड़ा सरकारी अधिकारी बताते हुए बेंगलुरू डेवलपमेंट अथॉरिटी में काम कराने के बदले 100 से ज्यादा लोगों को ठगा था।

Next Story