
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- गैंगस्टर लॉरेंस...
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों के बाद सलमान खान ने उठाया बड़ा कदम, इम्पोर्ट की बुलेट प्रूफ SUV

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने बेड़े में निसान पेट्रोल एसयूवी को शामिल किया है
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) और गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) की तरफ से लगातार धमकियां मिल रही हैं, इस बीच मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है. अब एक्टर ने खुद को बचाने के लिए एक नई बुलेटप्रूफ एसयूवी कार इम्पोर्ट किया है.
सलमान ने खरीदी बुलेटप्रूफ कार
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने बेड़े में निसान पेट्रोल एसयूवी को शामिल किया है. यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि उनकी सुरक्षा के लिए यह जरूरी था. दक्षिण एशियाई बाजार में Nissan Patrol SUV सबसे लोकप्रिय और महंगी एसयूवी में से एक है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से इसे बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि यह बुलेटप्रूफ है.
ईमेल में मिली थी धमकी
18 मार्च को सलमान खान के मैनेजमेंट को एक धमकी भरा ईमेल मिला जिसमें लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का जिक्र था. पुलिस ने लॉरेंस और गोल्डी के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है. मेल में लिखा था- 'गोल्डी बराड़ को तेरे बॉस यानी सलमान खान से बात करनी है. इंटरव्यू देख लिया होगा उसने शायद, नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेना. मैटर क्लोस करना है तो बात करवा दो. फेस टू फेस करना हो तो वो भी बता दो. अभी टाइम रहते इन्फॉर्म कर दिया है अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा...'
लगातार मिल रही हैं धमकियां
लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ कई सालों से सलमान खान को धमकी दे रहे हैं. उन्होंने दोनों तरफ से सलमान को धमकियां दिलाने की कोशिश की है, लेकिन उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं हुए. लॉरेंस बिश्नोई चाहते हैं कि सलमान कुछ साल पहले हुई किसी घटना के लिए उनसे और उनकी कम्युनिटी से माफी मांगें. इस वजह से वह अभिनेता से नाराज हैं और दबंग खान को सजा देना चाहते हैं.
सलमान खान ने क्या कहा
सलमान खान ने उन गैंगस्टरों के खिलाफ एक सार्वजनिक स्टैंड लिया, जो उन्हें धमकी दे रहे थे, और कहा कि वह पूरे भारत के लिए भाईजान नहीं हैं, वे किसी की जान भी हैं. जो उन्हे भाई मानते हैं उनके लिए वे भाईजान हैं, उन बहनों के लिए भी जो उन्हे भाई बोलती हैं. उन्होने कहा कि वे सिर्फ एक व्यक्ति है, जिसके साथ कई जिंदगियां दांव पर लगी हैं, और वे गैंगस्टरों से डरने वाले नहीं है.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




